Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिन भर में कितने घंटे चलाया फोन? कौन-सा ऐप किया सबसे ज्यादा इस्तेमाल; ऐसे चलेगा पता

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 10:30 AM (IST)

    अगर आपको भी लगता है कि आप जरूरत से ज्यादा फोन चलाने के आदी हैं तो इस आदत को बदला जा सकता है। एंड्रॉइड फोन में यूजर्स को डिजिटल वेलबिंग सेटिंग मिलती है ...और पढ़ें

    आप कितनी देर चलाते हैं फोन, ऐसे करें पता
    आप कितनी देर चलाते हैं फोन, ऐसे करें पता

    HighLights

    1. फोन चलाने की आदत से परेशान हैं तो इसे ठीक किया जा सकता है।
    2. फोन में Digital Wellbeing And Parental Controls सेटिंग मिलती है।
    3. Digital Wellbeing के साथ ऐप लिमिट सेट करने की सुविधा मिलती है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन आज के समय में हर इंटरनेट यूजर की एक बड़ी जरूरत है। डिजिटल समय में बच्चों से लेकर बुजुर्गों के हाथ में फोन होना आम बात हो गई है। फोन का इस्तेमाल जरूरत भर के लिए तो ठीक है, लेकिन हर समय फोन का ख्याल होना भी आपके दिमाग पर गलत असल डालता है। अगर आपको भी लगता है कि आप फोन कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल करते हैं तो फोन की एक खास सेटिंग के साथ इसे कुछ हद तक मैनेज किया जा सकता है।

    दिनभर में कितने घंटे करते हैं फोन इस्तेमाल

    • सबसे पहले फोन की Settings पर आना होगा।
    • अब स्क्रॉल डाउन कर Digital Wellbeing & Parental Controls पर टैप करना होगा।
    • अब स्क्रीन पर फोन इस्तेमाल करने के कुल समय को घंटों और मिनटों में देख सकेंगे।
    • आपने जिस ऐप का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया है, उसे सर्कल में सबसे बड़े पोर्शन के साथ पाएंगे।

    अगर आपको लगता है कि आप किसी ऐप का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार भी सकते हैं। इसके लिए ऐप लिमिट की सुविधा काम आती है। ऐप लिमिट का ऑप्शन भी Digital Wellbeing & Parental Controls में ही मिलता है।

    ये भी पढ़ेंः Smartphone Battery: बैटरी बचाने के लिए फ्रीज कर सकते हैं बैकग्राउंड ऐप्स, स्विच ऑफ होने से बच जाएगा फोन

    ऐप लिमिट करें सेट

    • Digital Wellbeing & Parental Controls पर ऐप लिमिट के ऑप्शन पर टैप करें।
    • अब स्क्रीन पर फोन में मौजूद सारे ऐप्स की लिस्ट खुल जाएगी।
    • यहां उस ऐप को सेलेक्ट करें जिसके लिए लिमिट सेट करना चाहते हैं।
    • अब इस ऐप के नोटिफिकेशन मैनेज कर सकते हैं, ताकि ऐप की ओर ध्यान बार-बार न जाए।
    • इसके अलावा, ऐप टाइमर पर टैप कर अपने हिसाब से ऐप इस्तेमाल करने के घंटे तय कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Tech Tips: पुराने फोन को बेचने की कर रहे हैं तैयारी तो जरूरी करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान