Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या है Grok, कैसे करता है काम; Elon Musk का AI मॉडल ChatGPT से कैसे है बेहतर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 11:15 AM (IST)

    Grok AI एलन मस्क ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Grok का एलान किया है। दरअसल एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने एक खास लार्ज ...और पढ़ें

    क्या है Grok, कैसे करता है काम, जानें कैसे है यह मॉडल खास
    क्या है Grok, कैसे करता है काम, जानें कैसे है यह मॉडल खास

    HighLights

    1. Grok को एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने पेश किया है।
    2. Grok को यूजर के सवालों के जवाब देने के लिए पेश किया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Grok का एलान किया है। यह चैटबॉट क्या है, कैसे काम करता है और दूसरे चैटबॉट से किन मायनों में अलग है इस आर्टिकल में बताने की कोशिश कर रहे हैं-

    क्या है Grok

    एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (large language model) को तैयार किया है। xAI के इस चैटबॉट को ही Grok नाम दिया गया है।

    एआई कंपनी xAI द्वारा पेश किया गया लार्ज लैंग्वेज मॉडल चैटजीपीटी जैसा चैटबॉट है। हालांकि, एलन मस्क का कहना है कि xAI द्वारा तैयार किया गया लार्ज लैंग्वेज मॉडल (large language model) Grok चैटबॉट ओपनएआई के चैटजीपीटी से कई मायनों में बेहतर साबित होगा।

    • Grok चैटबॉट को एक्स हैंडल से रियल टाइम जानकारियों के एक्सेस के साथ पेश किया गया है।
    • Grok एआई चैटबॉट को Hitchhiker के गाइड टू द गैलेक्सी के आधार पर तैयार किया गया है।
    • Grok चैटबॉट को यूजर के सवालों के जवाब देने के लिए पेश किया गया है।
    • यह एआई चैटबॉट यूजर को यह भी बताने में मदद करता नजर आएगा कि चैटबॉट से किस तरह के सवाल पूछे जाने चाहिए।

    ये भी पढ़ेंः एलन मस्क ने लॉन्च किया चैटबॉट ग्रोक, X के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

    ये लोग न करें इस चैटबॉट का इस्तेमाल

    Grok चैटबॉट को पेश करने के साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि चैटबॉट को इस तरह से डिजाइन किया गया कि यह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर सवालों के जवाब देता है। ऐसे में वे यूजर्स जिन्हें फनी तरीकों से दी गई जानकारियां पसंद नहीं हैं, वे इसका इस्तेमाल न करें।

    खबरें और भी

    क्यों इस्तेमाल करना चाहिए Grok चैटबॉट

    Grok चैटबॉट को इस्तेमाल किए जाने को लेकर कंपनी ने एक खास जानकारी दी है। एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने Grok चैटबॉट को लेकर जानकारी दी है कि यह चैटबॉट यूजर को उन सवालों के जवाब देने में सक्षम है, जिन्हें दूसरे एआई सिस्टम देने में असक्षम हैं।

    एलन मस्क ने Grok vs GPT का एक उदाहरण भी पेश किया है। मस्क ने दिखाया है कि Grok के पास वर्तमान जानकारियां हैं, जबकि दूसरे एआई के पास इस जानकारी का अभाव है।

    Grok चैटबॉट पर चल रहा अभी काम

    कंपनी ने कहा है कि Grok चैटबॉट फिलहाल एक अर्ली बीटा प्रोडक्ट है। कंपनी की ओर से इस चैटबॉट को तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में चैटबॉट को 2 महीने तक बेहतर ट्रेनिंग दी जाएगी। अपनी ट्रेनिंग के साथ ही यह चैटबॉट यूजर के लिए एक बेहतर टूल के रूप में पेश होगा।