यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कहीं असली के नाम पर नकली Smartphone का तो नहीं कर रहे इस्तेमाल, इस ट्रिक की मदद से सेकंडों में लगाएं पता
what is fake phone how to know to identify it Smartphone हर दूसरे यूजर की जरूरत है। कई बार यूजर डिस्काउंट ऑफर के झांसे में आकर एक प्रीमियम फोन को कम द ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन आज के समय में हर दूसरे यूजर की जरूरत बन गया है। एक आम यूजर को भी इस डिवाइस की जरूरत होती है। इसी कड़ी में अधिकतर यूजर्स की चाहत एक प्रीमियम डिवाइस को इस्तेमाल करने की होती है।
हालांकि, यह बहुत से यूजर के बजट के बाहर की बात होती है। यही वजह है कि यूजर कई बार डिस्काउंट ऑफर या कम कीमत के झांसे में आकर एक ऐसे डिवाइस को खरीद लेता है, जो असली होता ही नहीं है।
यह हर स्मार्टफोन यूजर के कान खड़े होने वाली जानकारी हो सकती है। अच्छी बात ये है कि एक ट्रिक का इस्तेमाल कर स्मार्टफोन यूजर को अपने डिवाइस के असली या नकली होने की जानकारी सेकंड़ों में मिल सकती है।
कैसे जानें कि स्मार्टफोन असली है या नकली?
दरअसल स्मार्टफोन के असली और नकली होने की जानकारी इसके आईएमईआई नंबर से ली जा सकती है। फोन में डायल पैड पर एक कोड को दर्ज करने के साथ ही आईएमईआई नंबर को जांचा जा सकता है।
खबरें और भी
(4).jpg)
- इसके लिए सबसे पहले स्मार्टफोन का डायल पैड ओपन करना होगा।
- अब डायल पैड पर *#06# कोड को डायल करना होगा।
- कोड को डायल करने के साथ ही स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखेगा।
- अब 14422 पर एक मैसेज सेंड करना होगा।
- मैसेज सेंड करने के लिए टेक्स्ट में KYM लिखकर स्पेस देना होगा और IMEI नंबर दर्ज करना होगा।
- इस मैसेज को सेंड करने के साथ ही फोन पर तुरंत एक मैसेज पा सकेंगे।
- इस मैसेज के साथ IMEI Is Valid स्टेटस नजर आता है तो आपका फोन असली है।
क्या होता है नकली फोन?
.jpg)
नकली फोन का मतलब होता है कि आप एक ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं जो एक सही मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरर ने बनाया ही नहीं है। यह किसी दूसरे बड़े ब्रांड का कॉपी प्रोडक्ट हो सकता है। कंज्यूमर को लुभाने के लिए एक असली फोन के डिजाइन कॉपी कर इस तरह का डिवाइस बेचा जाता है।