Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Maps Tips: इंटरनेट न होने पर भी काम करेगा गूगल मैप, ऐसे सेव करें ऑफलाइन लोकेशन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 10:36 AM (IST)

    offline Google maps Google Maps के साथ स्मार्टफोन यूजर को मैप्स ऑफलाइन सेव करने की सुविधा मिलती है। अगर आप भी रास्तों की जानकारी के लिए गूगल मैप्स का ...और पढ़ें

    इंटरनेट न होने पर भी काम करेगा Google maps, ऐसे सेव करें ऑफलाइन लोकेशन
    इंटरनेट न होने पर भी काम करेगा Google maps, ऐसे सेव करें ऑफलाइन लोकेशन

    HighLights

    1. Google Maps के साथ स्मार्टफोन यूजर को ऑफलाइन मैप्स फीचर की सुविधा मिलती है।
    2. ऑफलाइन मैप्स फीचर के साथ इंटरनेट न होने पर भी मैप को इस्तेमाल किया जा सकता है।
    3. ऑफलाइन मैप्स फीचर के साथ लोकेशन को स्मार्टफोन में पहले ही सेव कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Maps के साथ स्मार्टफोन यूजर को मैप्स ऑफलाइन सेव करने की सुविधा मिलती है। अगर आप भी रास्तों की जानकारी के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    दरअसल, गूगल मैप्स में यूजर की सुविधा का खास ख्याल रखते हुए ऑफलाइन मैप्स फीचर को पेश किया गया है। इस फीचर के साथ डिवाइस इंटरनेट से कनेक्टेड न होने की स्थिति में भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    ऑफलाइन गूगल मैप कैसे करता है काम

    ऑफलाइन गूगल मैप का इस्तेमाल एक खास सुविधा के साथ किया जा सकता है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन के साथ पहले आपको मैप पर लोकेशन को सेव करना होगा।

    गूगल मैप्स पर ऑफलाइन लोकेशन कैसे करें सेव

    • गूगल मैप्स पर ऑफलाइन लोकेशन सेव करने के लिए सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन के साथ मैप्स को ओपन करना होगा।
    • अब गूगल मैप्स पर किसी लोकेशन को सर्च करना होगा।
    • लोकेशन सेट होने पर टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • अब मेन्यू से Download offline map पर टैप करना होगा।
    • डाउनलोड करने से पहले एरिया को कन्फर्म करना होगा।
    • इसके बाद डाउनलोड के ऑप्शन पर टैप करना होगा।

    बता दें, गूगल मैप को ऑफलाइन सेव करने के लिए फोन में स्टोरेज होना जरूरी है। यह लोकेशन के हिसाब से स्टोरेज लेता है। इंटरनेट न होने की स्थिति में सेव की गई लोकेशन को ऐप पर विजिट करने के साथ ही देखा जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है।

    गूगल ऑफलाइन मैप कब आता है काम

    गूगल ऑफलाइन मैप के साथ आप गलियों से लेकर किसी भी बेसिक पॉइंट की जानकारी सेव कर सकते हैं। गूगल ऑफलाइन मैप के साथ यूजर को टर्न बाय टर्न नेविगेशन की सुविधा मिल जाती है। किसी डेस्टीनेशन पर निकलने से पहले मैप को ऑफलाइन सेव किया जा सकता है, ताकि रास्ते में नो नेटवर्क की स्थिति में परेशान होने से बचा जा सके।

    खबरें और भी