Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नॉर्मल बल्ब से कितने अलग होते हैं Smart Light Bulbs, एक आवाज पर जगमगाएगा आपका आशियाना

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 03:33 PM (GMT+05:30)

    What Is Smart Light Bulbs How It Works Why We Should Use It स्मार्ट लाइट बल्ब नॉर्मल बल्ब जैसे ही होते हैं। इन्हें ऑपरेट करना नॉर्मल बल्ब जैसा ही है। ...और पढ़ें

    What Is Smart Light Bulbs How It Works Why We Should Use It
    What Is Smart Light Bulbs How It Works Why We Should Use It

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी अब काफी एडवांस हो चुकी है। हमारे पास इंसानों जैसे बात करने वाले चैटबॉट मॉडल हैं, जो कि किचन में किसी स्पेसिफिक रेसिपी में मदद करने से लेकर प्रोफेशनल मेल लिखने में काम आ रहे हैं।

    तकनीक के इस बदलते दौर के साथ इंसानों के लिए नई सुविधाऐं जुड़ रही हैं। एक आवाज पर मशीनों से काम करवाना किसी इंसान से काम करने से अलग नहीं रहा। क्या आपने कभी सोचा है, बिना अपनी जगह से उठे घर के काम एलेक्सा के कितने आसान हो गए हैं।

    जरा सोचिए आप ऑफिस से घर लौटते हैं और घर की लाइट्स खुद ब खुद ऑन हो जाती हैं। आप सोना चाहते हैं और एक आवाज के साथ ही कमरे की लाइट्स ऑफ हो जाती हैं। ये कमाल स्मार्ट लाइट्स या स्मार्ट लाइट बल्ब की मदद से हो सकता है।स्मार्ट लाइट्स या स्मार्ट लाइट बल्ब क्या हैं कैसे काम करते हैं, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-

    Smart Light Bulbs क्या हैं?

    Smart Light Bulbs घर में रोशनी करने वाले नॉर्मल बल्ब जैसे ही होते हैं। हालांकि, इस तरह के बल्ब को smart home technology का हिस्सा बनाया जा सकता है।

    इस तरह के बल्ब को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इन स्मार्ट बल्ब में वाईफाई या ब्लूटुथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलता है। आपके स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होकर इन्हें ऑटो-कंट्रोल किया जा सकता है।

    Smart Light Bulbs कैसे करते हैं काम?

    दरअसल इस तरह के स्मार्ट लाइट बल्ब को इस्तेमाल करना किसी नॉर्मल बल्ब जितना ही आसान है। सॉकेट पर बल्ब को सेट करने के साथ ही इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आपके स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए बल्ब ब्लूटुथ, वाईफाई या किसी दूसरी वायरलैस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।

    खबरें और भी

    इन बल्ब को घर के दूसरे स्मार्ट प्रोडक्ट और वाईफाई राउटर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इन्हें घर के किसी भी कोने या घर के बाहर से भी ऑन-ऑफ किया जा सकता है। इसके अलावा, लाइट को ट्रिगर करने के लिए आप अलग से कुछ रूल्स भी बना सकते हैं। दरअसल ये स्मार्ट बल्ब मोशन को डिटेक्ट करते हैं।

    ऐसे में अगर आप काम से घर लौटते हैं और डोरबेल बजाने के साथ घर में एंट्री लेते हैं तो ये अपने आप घर में रोशनी कर देते हैं।

    Smart Light Bulbs के क्या हैं फायदे?

    स्मार्ट लाइट बल्ब एक नॉर्मल बल्ब जैसे ही होते हैं, लेकिन इन्हें इनकी खूबियों के साथ आम बल्ब से कई बेहतर माना जा सकता है।

    स्मार्ट लाइट बल्ब का इस्तेमाल घर की बिजली बचाने में करें

    एलईडी लाइट्स बल्ब बिजली की कम खपत की खूबी के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इस तरह के स्मार्ट लाइट बल्ब 25 से 80 प्रतिशत तक बिजली की खपत को बचा सकते हैं।

    लंबी लाइफ के साथ कर सकते हैं इस्तेमाल

    स्मार्ट लाइट बल्ब लॉन्ग लाइफ स्पैन के साथ आते हैं। एक नॉर्मल बल्ब को बार-बार बदलने की जरूरत होती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बल्ब फ्यूज होने जैसी परेशानियां नहीं पैदा करता है। स्मार्ट लाइट बल्ब को आप नॉर्मल बल्ब से ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अपने मूड के हिसाब से कर सकते हैं एडजस्ट

    स्मार्ट लाइट बल्ब के साथ कलर और ब्राइटनेस को लेकर कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिलते हैं। बल्ब के कलर और ब्राइटनेस को यूजर अपने अलग-अलग मूड के मुताबिक अडजस्ट कर सकता है। इस कस्टमाइजेशन सेटिंग के साथ यूजर लाइट के ऑन-ऑफ होने की टाइम शेड्यूलिंग भी कर सकता है।

    रोशनी देने ही नहीं, घर की सिक्योरिटी का भी रखते हैं ध्यान

    बल्ब का काम घर में रोशनी करना भर होता है। वहीं दूसरी ओर स्मार्ट लाइट बल्ब कस्टमाइजेशन सेटिंग की सुविधा के साथ आते हैं। घर की लाइट्स कैसे कब और किन स्थितियों में ऑन होगी ये यूजर तय कर सकता है। ऐसे में स्मार्ट बल्ब का मोशन- डिटेक्शन फीचर के साथ आना घर की सिक्योरिटी को भी पक्का करता है।