Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp DP के साथ नजर आने वाले QR Code का क्या है काम? 90 प्रतिशत यूजर हैं अनजान

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 09:00 PM (IST)

    क्या आपने कभी अपने वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो के दायीं ओर नजर आने वाले क्यूआर कोड (WhatsApp DP QR Code) पर ध्यान दिया है? अगर हां तो क्या आपने कभी सोचा कि ...और पढ़ें

    वॉट्सऐप डीपी के बगल में इस क्यूआर कोड का क्या है काम
    वॉट्सऐप डीपी के बगल में इस क्यूआर कोड का क्या है काम

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी भी आपके काम की होने वाली है। क्या आपने कभी वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो के दायीं ओर नजर आने वाले क्यूआर कोड पर ध्यान दिया है? अगर हां तो क्या आपने कभी सोचा कि इस क्यूआर कोड का क्या मतलब है, यह वॉट्सऐप डीपी के बगल में क्यों नजर आता है। अगर नहीं तो इस क्यूआर कोड के बारे में हम आपको बताएंगे।

    वॉट्सऐप डीपी वाले क्यू आर कोड का क्या है मतलब

    जैसे ही आप वॉट्सऐप ओपन करेंगे और सेटिंग्स पर टैप करेंगे आपके सामने आपकी प्रोफाइल और सेटिंग वाला पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर डीपी के साथ आपको क्यूआर कोड नजर आएगा। इस क्यूआर पर टैप करने के साथ ही फोन की ब्राइटनेस बढ़ जाएगी और पूरी स्क्रीन पर क्यूआर कोड दिखने लगेगा।

    यह आपकी प्रोफाइल और नंबर से जुड़ा क्यूआर कोड होता है। इस क्यूआर कोड को कोई भी दूसरा वॉट्सऐप यूजर अपने वॉट्सऐप कैमरा से स्कैन कर सकता है। जैसे ही इस क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा आपका वॉट्सऐप चैट पेज दूसरे वॉट्सऐप यूजर के फोन में ओपन हो जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर आ गया एक नया फिल्टर! खास और काम की चैट्स को अलग टैब में रखना हुआ आसान

    कब इस्तेमाल करें वॉट्सऐप डीपी वाला क्यू आर कोड

    वॉट्सऐप डीपी वाला क्यूआर कोड आपकी प्राइवेसी से भी जुड़ा है। इस क्यूआर कोड का किसी के हाथ लग जाना मतलब आपके वॉट्सऐप तक किसी भी अनजान आदमी का पहुंच जाना। जी हां, इस क्यूआर कोड की मदद से कोई भी दूसरा शख्स आपके वॉट्सऐप नंबर की बिना जानकारी के आपके वॉट्सऐप चैट पेज तक पहुंच सकता है।

    खबरें और भी

    इसका मतलब ये हुआ कि क्यू आर कोड की मदद से आपका फोन नंबर भी किसी के हाथ आ सकता है। इस क्यूआर कोड का इस्तेमाल तभी करने की सलाह दी जाती है जब आप किसी के साथ वॉट्सऐप पर अपनी मर्जी से जुड़ना चाह रहे हैं। यह नंबर शेयर करने के झंझट से हट कर वॉट्सऐप चैट पेज पर आने का इंस्टेंट तरीका है।