Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp ग्रुप में मैसेज भेजने के बाद इस बटन पर करें प्रेस, पता चल जाएगा किस-किस ने किया रीड

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 11:00 PM (GMT+05:30)

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐप पर कई ग्रुप का हिस्सा भी होंगे। वॉट्सऐप ग्रुप पर मैसेज भेजने के बाद क्या आप भी मैसेज पर ब्लू टिक नजर आने का इंतजार ...और पढ़ें

    WhatsApp ग्रुप में मैसेज भेजने के बाद तुरंत करें ये काम
    WhatsApp ग्रुप में मैसेज भेजने के बाद तुरंत करें ये काम

    HighLights

    1. WhatsApp ग्रुप पर भेजा गया मैसेज ग्रे टिक के साथ नजर आता है।
    2. सभी मेंबर्स के मैसेज पढ़ने के बाद ही यह ब्लू टिक के साथ नजर आता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर कर रहा है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल कई बार ऑफिस के काम के लिए भी होता है। यही वजह है कि एक वॉट्सऐप यूजर कई वॉट्सऐप ग्रुप का हिस्सा होता है।

    आपके फोन में भी कई वॉट्सऐप ग्रुप होंगे। वॉट्सऐप ग्रुप का इस्तेमाल करते हुए एक खास फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से सेकेंड्स में पता लगा सकते हैं कि किस-किस ने आपका मैसेज रीड कर लिया है।

    ब्लू नहीं ग्रे टिक के साथ नजर आता है वॉट्सऐप मैसेज

    वॉट्सऐप पर जब दूसरा यूजर मैसेज को सीन कर लेता है तो यह भेजने वाले को ब्लू टिक के साथ नजर आने लगता है। वहीं, मैसेज का ग्रे कलर में नजर आना बहुत मौकों पर मैसेज के न पढ़े जाने की ओर संकेत करता है।

    वहीं, वॉट्सऐप ग्रुप के लिए यह सेटिंग कुछ अलग तरह से काम करती है। ग्रुप के सभी लोगों द्वारा मैसेज न पढ़े जाने तक मैसेज ग्रे टिक के साथ ही नजर आता है। ऐसे में कई बार हमें यह जानने की जल्दी होती कि मैसेज जिस तक पहुंचना चाहिए था, पहुंचा कि नहीं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Father’s Day 2024: पापा के साथ अपनी सबसे प्यारी और यादगार फोटो का बनाएं WhatsApp Sticker, बेहद आसान है तरीका

    ग्रुप में मिलता है मैसेज इन्फो ऑप्शन

    ठीक इसी स्थिति के लिए वॉट्सऐप यूजर को मैसेज इन्फो की सुविधा मिलती है। मैसेज इन्फो के साथ मैसेज भेजने वाले को मैसेज रीड किए जाने की जानकारी मिल जाती है।

    मैसेज इन्फो के साथ मैसेज रीड करने वालों का नाम अलग शो होता है जबकि मैसेज रीड न किए जाने वालों का नाम अलग नजर आता है।

    ऐसे चेक करें ग्रुप में किसने रीड किया वॉट्सऐप मैसेज

    • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
    • अब किसी ग्रुप में काम का जरूरी मैसेज सेंड करना होगा।
    • अब मैसेज सेंड करने के बाद मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना होगा।
    • अब टॉप राइट बार से i आइकन पर टैप करना होगा।
    • अब यहां सभी ग्रुप मेंबर्स को लेकर जानकारी मिल जाएगी।