Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसी एक खास कॉन्टैक्ट के लिए लगाएं WhatsApp Status, बस छोटी-सी ट्रिक का करें इस्तेमाल

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 10:41 AM (IST)

    क्या आपको कभी अपने वॉट्सऐप पर किसी एक खास कॉन्टैक्ट के लिए स्टेटस लगाने की जरूरत महसूस हुई है। क्या आप भी यही सोचते हैं कि वॉट्सऐप पर लगाया स्टेटस सभी ...और पढ़ें

    किसी एक खास कॉन्टैक्ट के लिए ऐसे लगाएं WhatsApp Status, बेहद आसान है तरीका
    किसी एक खास कॉन्टैक्ट के लिए ऐसे लगाएं WhatsApp Status, बेहद आसान है तरीका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। वॉट्सऐप के दुनिया भर में 2.7 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं।

    आप भी फोन पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते होंगे। कई बार पर्सनल वॉट्सऐप पर ऑफिस के काम की वजह से प्रोफेशनल लोगों को भी लिस्ट में ऐड करना पड़ता है। ऐसे में परेशानी तब आती है जब यूजर को स्टेटस लगाना हो।

    वॉट्सऐप पर मिलता है ये खास फीचर

    हालांकि, वॉट्सऐप यूजर की हर सुविधा का ख्याल रखते हुए कंपनी की ओर से अलग-अलग फीचर्स पेश किए जाते हैं।

    अब उदाहरण के लिए मान लें कि आपको अपने किसी खास कॉन्टैक्ट के लिए वॉट्सऐप स्टेटस लगाना है तो ये काम बिना किसी को भनक लगे किया जा सकता है।

    आप वॉट्सऐप स्टेटस प्राइवेसी फीचर का इस्तेमाल कर कॉन्टैक्ट के लिए स्टेटस लगा सकते हैं।

    क्या है WhatsApp Status Privacy फीचर

    दरअसल, वॉट्सऐप पर यूजर की प्राइवेसी के लिए स्टेटस प्राइवेसी फीचर पेश किया गया है। इस फीचर के साथ आप यह तय कर सकते हैं कि स्टेटस किन कॉन्टैक्ट को नजर आएगा।

    आप अपने कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट में से वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट को चुनने या हटाने का काम कर सकते हैं।

    किसी एक कॉन्टैक्ट के लिए ऐसे लगाएं स्टेटस

    WhatsApp Status Privacy Feature में यूजर को तीन ऑप्शन मिलते हैं-

    My Contacts के साथ आपका स्टेटस केवल उन लोगों को नजर आएगा, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में हैं।

    My Contacts except...के साथ आप उन कॉन्टैक्ट को चुन सकते हैं, जिनसे स्टेटस छुपाना है।

    Only Share With... के साथ आप उन न कॉन्टैक्ट को चुन सकते हैं, जिन्हें स्टेटस दिखाना है।

    किसी खास कॉन्टैक्ट के लिए स्टेटस लगाना चाह रहे हैं तो Only Share With ऑप्शन में किसी खास कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट कर स्टेटस लगा सकते हैं। यह बाकी कॉन्टैक्ट को नजर नहीं आएगा।

    ये भी पढ़ेंः फोन की गैलरी में ऐसी-फोटो देखकर उड़ जाएंगे होश! WhatsApp की इस सेटिंग की वजह से होगा ऐसा