Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Group Admin के पास ही होती हैं ये सुपर पावर, मेंबर की एक गलती और मिल सकती है इतनी बड़ी सजा

    Updated: Thu, 30 May 2024 11:45 PM (IST)

    वॉट्सऐप ग्रुप पर एडमिन (WhatsApp Group Admin rights) को कुछ खास सुविधाएं दी जाती हैं। एक तरह से अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन बन जाते हैं तो ग्रु ...और पढ़ें

    WhatsApp Group Admin के पास ही होती हैं ये सुपर पावर
    WhatsApp Group Admin के पास ही होती हैं ये सुपर पावर

    HighLights

    1. WhatsApp Group Admin मेंबर्स को एडमिन बना सकता है।
    2. WhatsApp Group Admin नए मेंबर्स को ऐड कर सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप ग्रुप पर एडमिन को कुछ खास सुविधाएं दी जाती हैं। एक तरह से अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन बन जाते हैं तो ग्रुप का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में आ जाता है।

    यानी ग्रुप का कौन-से लोग हिस्सा बनेंगे, ग्रुप में कैसा कंटेंट भेजा जाएगा इन सब पर एडमिन का कंट्रोल होता है। इस आर्टिकल में वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के कुछ अधिकारों के बारे में ही बता रहे हैं-

    ग्रुप एडमिन बनाना और हटाना

    वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में दूसरे मेंबर्स को भी एडमिन बना सकता है। इतना ही नहीं, एडमिन इसी ग्रुप से दूसरे एडमिन को हटा (Dismiss as Admin) भी सकता है।

     ग्रुप मैसेज पर पाबंदी लगाना

    वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के पास यह राइट होता है कि वह ग्रुप में आने वाले मैसेज को कंट्रोल (Restrict group messages) करे। एडमिन यह तय कर सकता है कि कौन-सा मेंबर ग्रुप में मैसेज सेंड कर सकता है और कौन-सा मेंबर नहीं। हालांकि, यह एक वन-वे कम्युनिकेशन होता है, जहां केवल एडमिन ही मैसेज सेंड कर सकते हैं।

    ग्रुप इन्फो एडिट करने पर पाबंदी लगाना

    वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के पास राइट होता है कि वह ग्रुप की जानकारियों पर अपना कंट्रोल रखे। ग्रुप का एडमिन दूसरे मेंबर्स को ग्रुप का नाम बदलने, प्रोफाइल पिक्चर चेंज करने और ग्रुप डिस्क्रिप्शन के लिए रिस्ट्रिक्ट कर सकता है। ऐसा Edit Group Info के साथ किया जा सकता है।

    ग्रुप लिंक क्रिएट करना

    ग्रुप में नए मेंबर्स को जोड़ने के लिए जरूरी नहीं कि एडमिन सभी लोगों के नंबर सेव करे। इसके बजाय, एडमिन ग्रुप लिंक क्रिएट कर नए यूजर्स के साथ इसे शेयर कर सकता है। इतना ही नहीं, एडमिन नए लोगों की एंट्री को भी लिंक ब्लॉक करने के साथ रिस्ट्रिक्ट कर सकता है।

    नए मेंबर जोड़ना और हटाना

    वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन ग्रुप में नए लोगों को ऐड कर सकता है। ग्रुप के दूसरे मेंबर ऐसा खुद की मर्जी से नहीं कर सकते हैं।Add Participants ऑप्शन के साथ एडमिन अपने कॉन्टेक्ट में मौजूद लोगों को भी ऐड कर सकता है। इसी तरह ग्रुप एडमिन अपनी मर्जी से किसी भी मेंबर को ग्रुप से हटा सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp चैटिंग के लिए नंबर सेव करने की नहीं जरूरत! इस सीक्रेट ट्रिक से 90 प्रतिशत लोग हैं अनजान