Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना नंबर सेव किए कैसे करें WhatsApp पर चैट, क्या आप जानते हैं ये सीक्रेट ट्रिक

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 09:00 PM (GMT+05:30)

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर किसी यूजर के लिए बेहद आसान बन चुका है। वॉट्सऐप से जुड़ी ट्रिक्स हर स्मार्टफोन यूजर के काम आ ही जाती हैं। अगर आप भी उन वॉट्सऐप य ...और पढ़ें

    WhatsApp Trick: बिना नंबर सेव किए कैसे करें वॉट्सऐप पर चैट
    WhatsApp Trick: बिना नंबर सेव किए कैसे करें वॉट्सऐप पर चैट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। स्मार्टफोन यूजर के लिए फोन में मौजूद यह ऐप उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है। बहुत से यूजर्स के ऑफिस ग्रुप भी वॉट्सऐप पर मौजूद होते हैं। ऐसे में वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर किसी यूजर के लिए बेहद आसान बन चुका है। वॉट्सऐप से जुड़ी ट्रिक्स हर स्मार्टफोन यूजर के काम आ ही जाती हैं। अगर आप भी उन वॉट्सऐप यूजर्स में से हैं जो अभी तक वॉट्सऐप पर चैटिंग के लिए हर बार लोगों का नंबर कॉन्टैक्ट में सेव कर रहे हैं तो अब ऐसा करना बंद कर सकते हैं। आपको हर बार छोटी-छोटी कनवर्सेशन के लिए फोन में नए कॉन्टैक्ट का नंबर सेव करने की जरूरत नहीं है। आप एक छोटी-सी ट्रिक ट्राई कर सकते हैं।

    बिना नंबर सेव किए वॉट्सऐप पर चैटिंग

    अगर आप किसी नंबर को अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में ऐड नहीं करना चाहते हैं तो इस नंबर को कॉपी कर खुद को सेंड कर सकते हैं। खुद को सेंड करने के साथ ही नंबर अगर वॉट्सऐप के साथ एक्टिव होगा तो आप आराम से बिना नंबर सेव किए चैटिंग शुरू कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp की ये सेटिंग मुसीबत में आएगी काम, अपनों को मिलती रहेगी पल-पल की जानकारी

    कैसे काम करती है ये वॉट्सऐप ट्रिक

    • सबसे पहले आपको उस नंबर को कॉपी करने की जरूरत होगी, जिससे चैटिंग करनी है।
    • अब आपको अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप चैटिंग ऐप ओपन करने की जरूरत होगी।
    • अब सर्च बॉक्स में Me या अपना नाम टाइप कर खुद का नंबर वॉट्सऐप पर खोजें।
    • अब जैसे ही आपको अपना वॉट्सऐप नंबर शो होगा, इस पर तुरंत टैप करना होगा।
    • अब अपने ही नंबर पर चैट बॉक्स में कॉपी किए हुए नंबर को पेस्ट करना होगा।
    • नंबर को पेस्ट करने के बाद इसे अपने आपको को सेंड करना होगा।
    • अब आपको यह सेंड किया हुआ नंबर ब्लू कलर में सेंट नजर आएगा।
    • इस नंबर पर जैसे ही टैप करेंगे आपको पॉप अप के साथ तीन ऑप्शन दिखेंगे।
    • Chat With XXXXX Call On WhatsApp Add To Contacts
    • इन तीन में से सबसे ऊपर वाला ऑप्शन Chat With XXXXX पर टैप करना होगा।
    • जैसे ही इस ऑप्शन पर टैप करते हैं वॉट्सऐप पर चैट बॉक्स ओपन हो जाएगा।