Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp की फोटो गैलरी में नहीं आ रही नजर, इस वजह से हो रहा है ऐसा

    Updated: Mon, 20 May 2024 09:00 PM (IST)

    क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि जो फोटो आप वॉट्सऐप पर डाउनलोड कर रहे हैं वो फोन की गैलरी में नजर ही नहीं आ रही। अगर हां तो ऐसा वॉट्सऐप की एक खास सेट ...और पढ़ें

    WhatsApp की फोटो गैलरी में नहीं आ रही नजर, इस सेटिंग की वजह से हो रहा है ऐसा
    WhatsApp की फोटो गैलरी में नहीं आ रही नजर, इस सेटिंग की वजह से हो रहा है ऐसा

    HighLights

    1. वॉट्सऐप पर मीडिया विजिबिलिटी का ऑप्शन मिलता है।
    2. मीडिया विजिबिलिटी फोन की स्टोरेज से जुड़ी सेटिंग है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप का एक बड़ा यूजर बेस होने की वजह से ही प्लेटफॉर्म पर हर तरह के फीचर की सुविधा मिलती है।

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल केवल चैटिंग के लिए ही नहीं होता है। यूजर्स वॉट्सऐप का इस्तेमाल फाइल-शेयरिंग के लिए भी करते हैं।

    क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि जो फोटो आप वॉट्सऐप पर डाउनलोड कर रहे हैं वो फोन की गैलरी में नजर ही नहीं आ रही। अगर हां तो ऐसा वॉट्सऐप की एक खास सेटिंग के ऑफर होने की वजह से हो रहा है।

    वॉट्सऐप की फोटो गैलरी में क्यों नहीं आ रही नजर

    दरअसल, वॉट्सऐप पर मीडिया विजिबिलिटी का ऑप्शन मिलता है। इस सेटिंग को इनेबल रखते हैं तो वॉट्सऐप पर डाउनलोड की गई नई फोटो को तुरंत फोन गैलरी में पा सकते हैं।

    हालांकि, यह सेटिंग स्टोरेज से जुड़ी होती है। फोन की स्टोरेज बचाने के लिए इस सेटिंग को ऑफ भी रखा जाता है। अगर आपकी फोन गैलरी में वॉट्सऐप फोटो नजर नहीं आ रही है तो इसकी वजह मीडिया विजिबिलिटी सेटिंग का ऑफ होना है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp की वजह से गैलरी में न आ जाए ऐसी-वैसी फोटो, इस फीचर को तुरंत करना होगा डिसेबल

    वॉट्सऐप मीडिया विजिबिलिटी सेटिंग ऐसे करें ऑन

    सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।

    अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।

    अब Settings पर टैप करना होगा।

    अब Chats पर टैप करना होगा।

    यहां Media Visibility के आगे बने टॉगल को चेक करना होगा।

    अब इस ऑप्शन के आगे बने टॉगल को ऑन करना होगा।

    इस टॉगल को ऑन करने के साथ ही फोन की गैलरी में सारे फोटो मिलने लगेंगे।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर किसका आया है मैसेज बिना फोन चेक किए लग जाएगा पता, ये सीक्रेट ट्रिक आएगी आपके काम

    खबरें और भी