Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp के इस फीचर के साथ भेज रहे हैं प्राइवेट डेटा तो ध्यान दें, सेकेंडों में लीक हो सकती है आपकी जानकारी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 10:00 PM (IST)

    WhatsApp View Once Setting अगर आप भी वॉट्सऐप पर प्राइवेट डेटा शेयर करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।प्राइवेट डेटा शेयरिंग के लिए वॉट्सऐप ...और पढ़ें

    WhatsApp के इस फीचर के साथ प्राइवेसी हो सकती है लीक
    WhatsApp के इस फीचर के साथ प्राइवेसी हो सकती है लीक

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। एक बड़े यूजर बेस की जरूरतों को समझते हुए कंपनी की ओर से प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन प्राइवेसी फीचर की सुविधा मिलती है। अगर आप भी वॉट्सऐप पर प्राइवेट डेटा शेयर करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    प्राइवेट डेटा के लिए मिलती है ये खास सेटिंग

    प्राइवेट डेटा शेयरिंग के लिए वॉट्सऐप पर व्यू वन्स सेटिंग मिलती है। इस सेटिंग के साथ किसी भी दूसरे यूजर को भेजी गई फाइल को केवल एक ही बार ओपन किया जा सकता है। एक बार ओपन होने के बाद वॉट्सऐप पर यह डेटा करप्ट हो जाता है।

    इस फीचर के साथ प्राइवेट फोटो या वीडियो फाइल दोबारा ओपन तो नहीं की जा सकती है, लेकिन इस डेटा को किसी तीसरे शख्स की नजर से नहीं बचाया जा सकता है।

    प्राइवेट डेटा हो सकता है लीक

    जी हां, वॉट्सऐप के व्यू वन्स फीचर के साथ प्राइवेट फोटो और वीडियो भेज रहे हैं तो यह आपके लिए एक नई परेशानी खड़ी कर सकता है। जिस यूजर को आप यह फाइल भेज रहे हैं वह प्राइवेसी को लीक कर सकता है।

    दरअसल, बहुत कम यूजर को जानकारी होती है कि वॉट्सऐप की व्यू वन्स सेटिंग के साथ स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को नहीं रोका जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp का नया प्राइवेसी फीचर साइबर स्कैम से बचाने में आएगा काम, जानें कैसे

    मैसेज रिसीव करने वाला यूजर हो सकता है जिम्मेदार

    जिस यूजर को फाइल भेज रहे हैं वह व्यू वन्स सेटिंग इनेबल होता देख ही इसके लिए पहले से तैयार हो सकता है। फाइल रिसीव करने वाला वॉट्सऐप यूजर फाइल पहली बार ओपन करने के साथ ही इसे अपने डिवाइस में स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ सेव कर सकता है।

    खबरें और भी

    ऐसे में वॉट्सऐप यूजर को सलाह दी जाती है कि पर्सनल फोटो और वीडियो को इस फीचर के साथ भेजने से बचें। हालांक, कंपनी का कहना है कि वॉट्सऐप के पुराने वर्जन के साथ ही यह डेटा लीक हो सकता है। नए वर्जन के साथ इस तरह की परेशानी नहीं आती है।