Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चैटिंग, कॉलिंग ही नहीं Shopping का भी App WhatsApp; ऐसे करें ऑनलाइन खरीदारी

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 11:45 AM (IST)

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल केवल चैटिंग तक ही सीमित नहीं है। वॉट्सऐप में फोटो-फाइल शेयरिंग कॉलिंग-वीडियो कॉलिंग और पेमेंट की सुविधा मिलती है। वहीं अगर हम कहें ...और पढ़ें

    चैटिंग, कॉलिंग ही नहीं Shopping का भी App WhatsApp
    चैटिंग, कॉलिंग ही नहीं Shopping का भी App WhatsApp

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए कुछ नई हो सकती है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल 200 से ज्यादा देशों में किया जाता है।

    हालांकि, वॉट्सऐप का इस्तेमाल केवल चैटिंग तक ही सीमित नहीं है। वॉट्सऐप में फोटो-फाइल शेयरिंग, कॉलिंग-वीडियो कॉलिंग और पेमेंट की सुविधा मिलती है।

    वहीं अगर हम कहें कि फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा की तरह आप वॉट्सऐप से भी शॉपिंग कर सकते हैं तो आप भी कुछ देर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐप पर ये नया फीचर कौन-सा है।

    जी हां, वॉट्सऐप का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए किया जा सकता है। हालांकि, यह वॉट्सऐप का कोई फीचर नहीं है। वॉट्सऐप बिजनेस के साथ ऐसा किया जा सकता है।

    क्या है वॉट्सऐप बिजनेस

    दरअसल, वॉट्सऐप का इस्तेमाल पर्सनल के साथ बिजनेस अकाउंट के जरिए भी किया जा सकता है। इस तरह का अकाउंट वे यूजर इस्तेमाल करते हैं जो किसी बिजनेस से जुड़े होते हैं।

    बिजनेस अकाउंट के साथ ऐसे यूजर्स को अपने ग्राहकों से ऑनलाइन वॉट्सऐप के जरिए जुड़ने की सुविधा मिलती है।

    इतना ही नहीं, बिजनेस अकाउंट के साथ यूजर्स अपने ग्राहकों के साथ रियल टाइम चैटिंग भी कर सकते हैं। यह अकाउंट रेगुलर वॉट्सऐप अकाउंट से अलग होता है।

    ये भी पढ़ेंः Flipkart: बंसल युग का हुआ अंत, Binny Bansal ने दिया फ्लिपकार्ट के बोर्ड से इस्तीफा

    कैसे कर सकते हैं शॉपिंग

    वे स्टोर जो वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं अपने ग्राहकों से सीधा जुड़ सकते हैं। वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के साथ ग्राहक इन शॉप्स के इंवेट्री को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    प्रोडक्ट से जुड़ा किसी तरह का सवाल भी ग्राहक वॉट्सऐप अकाउंट के जरिए पूछ सकता है। अगर आप किसी प्रोडक्ट की शॉपिंग ऑनलाइन करना चाहते हैं तो इसके लिए उस कंपनी के बिजनेस वॉट्सऐप अकाउंट की जानकारी पाना जरूरी होगा।

    वे बिजनेस अकाउंट जो वॉट्सऐप की ओर से वेरिफाइड होते हैं प्रोफाइल के साथ ग्रीन कलर के टिक आइकन के साथ नजर आते हैं।

    हालांकि, किसी भी तरह के बिजनेस अकाउंट से बातचीत करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।