यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
असली के नाम पर नकली मोबाइल चार्जर का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे आप, इस ट्रिक की मदद से चुटकियों में लगाएं पता
स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज के समय में हर दूसरा यूजर कर रहा है। स्मार्टफोन सारा दिन चलता रहे और बैटरी दोबारा चार्ज हो इसके लिए चार्जर की जरूरत पड़ती है। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज के समय में हर दूसरा यूजर कर रहा है। स्मार्टफोन सारा दिन चलता रहे और बैटरी दोबारा चार्ज हो इसके लिए चार्जर की जरूरत पड़ती है। हालांकि, चार्जर को लेकर जरा सी लापरवाही किसी भी स्मार्टफोन यूजर के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
नकली चार्जर से फोन की बैटरी हो सकती है ब्लास्ट
नकली चार्जर का इस्तेमाल फोन की बैटरी के ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि स्मार्टफोन का चार्जर असली है या नहीं यह कैसे पता लगाया जाए।
.jpg)
दरअसल, बहुत कम स्मार्टफोन यूजर को इस बारे में जानकारी होगी कि इस काम में भारत सरकार का एक खास ऐप यूजर की मदद करता है। जी हां, भारत सरकार (BUREAU OF INDIAN STANDARDS) के बीआईएस केयर ऐप (BIS CARE App) की मदद से चार्जर के असली या नकली होने का पता लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः मोबाइल फोन ब्लास्ट होने से घटा भयावह हादसा; आपकी इस गलती की वजह से फटती है चार्जिंग पर लगे डिवाइस की बैटरी
असली चार्जर पर चेक करें प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन नंबर
असली चार्जर पर एक खास कोड को चेक किया जा सकता है। बीआईएस केयर ऐप (BIS CARE App) पर असली चार्जर का रजिस्ट्रेशन नंबर मौजूद होता है।

रजिस्ट्रेशन नंबर को एंटर करने के साथ मैन्यूफैक्चरर का नाम, प्रोडक्ट का नाम, कैटेगरी, मॉडल, ब्रांड, स्टेटस और वैलिडिटी की जानकारी मिल जाती है।
कहां से डाउनलोड करें भारत सरकार का ये ऐप
भारत सरकार (BUREAU OF INDIAN STANDARDS) का बीआईएस केयर ऐप (BIS CARE App) गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। एंड्रॉइड फोन यूजर 3.2MB के इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें और भी
ऐप डाउनलोड करने के साथ ही Verify R. No. Under CRS पर टैप करना होगा। अब चार्जर पर लिखे R-XXXXXXXX नंबर को दर्ज कर लाइसेंस डिटेल्स को चेक किया जा सकता है।