Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    YouTube Music: गहरी नींद में जाते ही म्यूजिक हो जाएगा बंद, यूट्यूब का नया फीचर ऐसे करेगा काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 02 May 2023 11:54 AM (IST)

    YouTube Music Sleep Timer Feature म्यूजिक का शौक हर दूसरे स्मार्टफोन यूजर को होता है। ऐसे में कई बार म्यूजिक लवर कान में म्यूजिक सुनते हुए ही रिलैक्स ...और पढ़ें

    YouTube Music Sleep Timer Feature how to use, Pic courtesy- Pexels
    YouTube Music Sleep Timer Feature how to use, Pic courtesy- Pexels

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। म्यूजिक का खुमार हर दूसरे यूजर के सर चढ़ा होता है। पार्टी ही नहीं, चैन की नींद लेने के लिए भी कानों में म्यूजिक का बजना यूजर को सुकून देता है। अगर आप भी म्यूजिक के दीवाने हैं तो गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब के म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube Music का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    चैन की नींद लेने में म्यूजिक नहीं बनेगा परेशानी

    दरअसल हाल ही में कंपनी ने YouTube Music पर यूजर के लिए कई नए फीचर रोलआउट किए थे। कंपनी ने यूजर के लिए Sleep Timer फीचर को पेश किया था। कंपनी का फीचर को लेकर दावा है कि यूजर को चैन की नींद लेने में म्यूजिक परेशानी नहीं बनेगा।

    म्यूजिक सुनते हुए अगर नींद लेने के आदी हैं तो ये फीचर यूजर के बेहद काम का हो सकता है। यूजर कान में लगे म्यूजिक को कंट्रोल कर सकेगा। गहरी नींद में पहुंचने पर म्यूजिक को बंद किया जा सकेगा। आइए जानते हैं, YouTube Music का Sleep Timer फीचर कैसे काम करेगा।

    ऐसे काम करेगा म्यूजिक लवर्स के लिए नया फीचर

    • नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए YouTube Music का वर्जन अपडेटेड होना चाहिए।
    • सबसे पहले YouTube Music app को ओपन करना होगा।
    • यहां म्यूजिक सुनते हुए overflow menu बटन पर टैप करना होगा।
    • मेन्यू से new Sleep Timer ऑप्शन को चुनना होगा।
    • मेन्यू में यह नया ऑप्शन बॉटम में नजर आएगा।
    • यहां यूजर अपने स्लीपिगं टाइम के हिसाब से टाइम को चुन सकते हैं।

    यूजर अपने हिसाब से टाइमर कर सकते हैं सेट

    यूजर को नए फीचर में 5 से 60 मिनट तक के टाइमर का ऑप्शन मिलता है। म्यूजिक सुनते हुए यूजर को कितनी देर में नींद आएगी इसके हिसाब से यूजर एक सही टाइम को चुन सकता है।

    खबरें और भी

    इस मेन्यू में कान में बज रहे म्यूजिक के खत्म होने पर रोकने के लिए pause playback का भी ऑप्शन मिलता है। टाइमर के एंड होने पर यूजर के कानों में बज रहा म्यूजिक बंद हो जाएगा।