Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंगूर से लेकर कंडोम तक, न्यू ईयर की रात सबसे ज्यादा ऑर्डर की गईं ये 10 चीजें, Blinkit-Instamart ने बताया

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 04:03 PM (IST)

    न्यू ईयर की रात लोगों ने दिल खोलकर पार्टी की और नए साल का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के लिए लोगों ने खूब सामान भी मंगवाया। काफी शहरों में अब ब्लिंकि ...और पढ़ें

    न्यू ईयर की रात ये चीजें हुईं सबसे ज्यादा ऑर्डर।
    न्यू ईयर की रात ये चीजें हुईं सबसे ज्यादा ऑर्डर।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नए साल यानी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने 31 दिसंबर 2024 की रात को जमकर पार्टी की और नए साल का स्वागत किया। पार्टी करने के दौरान लोगों ने जरूरत की बहुत सारी चीजें क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Blinkit और Swiggy Instamart से ऑर्डर किए। इन ऑर्डर्स की कमाल की बात ये रही कि कुछ चीजें हैरान करने वाली थी- जैसे मेंस अंडरवियर और अंगूर। लोगों ने कंडोम और आलू भुजिया जैसी चीजें भी ऑर्डर किए। आइए देखते हैं उन टॉप चीजों की लिस्ट, जिसे न्यू ईयर वाली रात ऑर्डर किया गया।

    1. अंगूर

    जी हां, आपने सही पढ़ा! अंगूर ब्लिंकिट पर एक सरप्राइज हिट रहे। को-फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि इसकी डिमांड में 7 गुना वृद्धि हुई। इसे लेकर बताया गया कि ये न्यू ईयर की एक परंपरा के चलते हुआ। इस परंपरा के तहक आधी रात को 12 अंगूर खाकर सौभाग्य प्राप्त किया जाता है।

    2. चिप्स और नाचोस

    हर घर की पार्टी में सबसे ज्यादा इन्हीं की डिमांड होती है। न्यू ईयर वाली रात 5 लाख से ज़्यादा चिप्स के पैकेट की बिक्री हुई। स्विगी इंस्टामार्ट पर बिक्री में 300% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई। इस लिस्ट में नाचोस का भी नाम था।

    3. कोल्ड ड्रिंक्स

    न्यू ईयर वाली रात स्विगी पर, हर 8 ऑर्डर में से 1 सॉफ्ट ड्रिंक के लिए था, जिसमें साफ तौर पर सॉफ्ट ड्रिंक की बिक्री में 941% की जबरदस्त वृद्धि देखी गई। हालांकि, नॉन-अल्कोहलिक बियर ने बिक्री में 1541.72% की जबरदस्त वृद्धि के साथ इस लिस्ट पर कब्जा कर लिया।

    खबरें और भी

    4. आइस क्यूब्स

    ब्लिंकिट ने बताया कि न्यू ईयर वाली रात आइस क्यूब्स की भी खूब डिमांड रही। जाहिर सी बात है कि लोगों ने पार्टी ड्रिंक्स के लिए आइस क्यूब्स का इस्तेमाल किया होगा।

    5. आलू भुजिया

    चिप्स और नाचोस के अलावा आलू भुजिया भी लोगों की चखने की तौर पर पसंद रहे। ब्लिंकिट ने जानकारी दी कि आलू भुजिया भी लोगों ने पार्टी के दौरान खूब ऑर्डर किया।

    6. दूध और पनीर

    न्यू ईयर वाली रात दूध और पनीर भी खूब डिमांड में रहे। Swiggy पर ये ट्रेंड में रहा। इसकी वजह शायद ये हो सकती है कि लोगों ने रात में चाय पी होगी या सुबह के लिए रखा होगा और पनीर की सब्जी बनाई गई होगी या चखने के तौर पर इसे इस्तेमाल किया होगा।

    7. मेंस अंडरवियर

    ब्लिंकिट के सह-संस्थापक ढींडसा ने माना कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था, लेकिन पुरुषों के अंडरवियर भी एक और आश्चर्यजनक बेस्ट-सेलर रहा। लगता है कुछ संकल्प नई बुनियादी चीजों से शुरू होते हैं!

    8. नींबू

    रात 10 बजे के बाद नींबू के ऑर्डर बढ़ गए। इसकी वजह शायद टकीला शॉट्स जैसे ड्रिंक्स रहे होंगे। या कुछ लोग हैंगओवर उतारने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल कर रहे होंगे।

    9. कंडोम

    न्यू ईयर की पार्टी वाली रात कंडोम भी खूब ऑर्डर किए गए। ऐसे में समझा जा सकता है कि लोगों ने पार्टी के बाद भी अपनी सेफ्टी का खूब ध्यान रखा और कंडोम ज्यादा संख्या में ऑर्डर हुए।

    10. गेम्स और पजल्स

    न्यू ईयर वाली रात गेम्स और पजल्स के ऑर्डर में 600% की वृद्धि हुई, जिससे पता चलता है कि हर पार्टी में तेज संगीत और शराब का ही बोलबाला नहीं होता।

    यह भी पढ़ें: iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, चेक करें कीमत और खूबियां