Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio यूजर्स के लिए खास मौका! 512GB स्टोरेज वाले OnePlus Open पर 44 हजार तक की करें बचत, फ्री डेटा का भी मजा

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 10:40 AM (GMT+05:30)

    OnePlus Open पर शानदार डील ऑफर की जा रही है। इतना ही नहीं जियो यूजर्स के लिए फोन की खरीद पर टर्म्स और कंडीशन के साथ फ्री डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। ऑ ...और पढ़ें

    Jio यूजर्स के लिए खास मौका! 512GB स्टोरेज वाले OnePlus Open की खरीद पर मिलेगा फ्री डेटा
    Jio यूजर्स के लिए खास मौका! 512GB स्टोरेज वाले OnePlus Open की खरीद पर मिलेगा फ्री डेटा

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस के स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स में खासा क्रेज देखने को मिलता है। अगर आप भी वनप्लस के एक बढ़िया फोन पर पैसा खर्च करने की तैयारी में हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    कंपनी के फोल्डेबल फोन OnePlus Open पर शानदार डील ऑफर की जा रही है। इतना ही नहीं, जियो यूजर्स के लिए फोन की खरीद पर टर्म्स और कंडीशन के साथ फ्री डेटा भी ऑफर किया जा रहा है।

    OnePlus Open मिल रहा सस्ता

    दरअसल, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले OnePlus Open को अमेजन पर 1,39,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ बड़ी बचत का मौका मिल रहा है।

    OnePlus Open पर डिस्काउंट

    • OnePlus Open की खरीदारी Canara Bank Master Card Debit Card से करते हैं तो 300 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
    • OnePlus Open की खरीदारी अमेजन से करते हैं तो एक्सचेंज ऑफर में 44500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    जियो यूजर्स के लिए फ्री डेटा

    दरअसल, OnePlus Open की खरीदारी पर अमेजन पर पार्टनर ऑफर्स को भी देखा जा रहा है। वनप्लस की खरीदारी पर जियो की ओर से यूजर्स को एक आकर्षक डील ऑफर की जा रही है।

    इस डील के मुताबिक यूजर को 699 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान लेने पर 10 GB एडिशनल 4G data ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर को लेकर अमेजन पर डिटेल में जानकारी दी गई है। फोन की खरीदारी करने से पहले इस ऑफर से जुड़ी टर्म्स और कंडीशन को ठीक से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    Disclaimer: OnePlus Open फोन पर बताया गया ऑफर खबर लिखे जाने के दौरान देखा गया है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर ऑफर को लेकर लगातार बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही खरीदारी की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी