Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming OnePlus Smartphone: वनप्लस की बड़ी तैयारी, 2025 में नए डिजाइन के साथ लॉन्च होंगे धाकड़ फोन

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 02:25 PM (IST)

    Upcoming OnePlus Smartphone वनप्लस 2025 में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इन स्मार्टफोन में OnePlus 13T के साथ Ace 5 सीरीज के मॉडल भी शामिल हैं। य ...और पढ़ें

    वनप्लस 2025 में नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च करगा स्मार्टफोन
    वनप्लस 2025 में नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च करगा स्मार्टफोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी को लेकर खबर सामने आ रही है कि वे अपने लाइनअप में बदलाव भी करने जा रही है। वनप्लस ने कुछ समय पहले ही चीन में OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लॉन्च किया है। ये दोनों स्मार्टफोन क्रमश: क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 और 8 Elite चिपसेट के साथ लाए गए हैं। इसके साथ ही वनप्लस ने ग्लोबल मार्केट में Ace 5 के रिब्रांड वर्जन OnePlus 13R को भी पेश किया है।

    चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर डिटेल में जानकारी शेयर की है। वनप्लस 2025 में नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको कंपनी के अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    Upcoming OnePlus Smartphone

    OnePlus 13T

    2025 में लॉन्च होने वाले वनप्लस के स्मार्टफोन में OnePlus 13T शामिल है। रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन को OnePlus 13 Mini नाम से भी पेश किया जा सकता है। इस फोन में 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 2025 में चाइनी मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, डुअल 50MP कैमरा सेटअप, वायरलेस चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मेटल फ्रेम और ग्लास बैक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।

    OnePlus Ace 5s

    वनप्लस का यह फोन मई 2025 में लॉन्च हो सकता है। कंपनी के Ace 5-सीरीज में दो नए मॉडल OnePlus Ace 5s और OnePlus Ace 5V पेश किए जा सकते हैं। दोनों ही फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। साइज की बात करें तो Ace 5V बड़ा होगा। दोनों ही फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में लंबी बैकअप के लिए 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

    खबरें और भी

    OnePlus 14

    OnePlus का फ्लैगशिप OnePlus 14 अक्टूबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में कंपनी फ्लैट डिस्प्ले ऑफर करेगी। वनप्लस का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    OnePlus Ace 6 सीरीज

    वनप्लस नवंबर 2025 में अपनी OnePlus Ace 6 सीरीज लॉन्च करेगी। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 और Ace 6 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि Ace 6 में Snapdragon 8 Elite और Ace 6 Pro मॉडल में Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: ChatGPT ने खेला सबसे बड़ा दांव, सर्च इंजन में गूगल के दबदबे को अब मिलेगी असली चुनौती