Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    256GB स्टोरेज, Dimensity 7050 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी से लैस देसी कंपनी के फोन पर बंपर छूट, देखें क्या ऑफर

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 07:00 AM (GMT+05:30)

    Lava के एक 5G स्मार्टफोन को अमेजन पर एक शानदार डील के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। अगर आप यहां से इस फोन को खरीदते हैं तो आपकी हजारों रुपये ...और पढ़ें

    देसी कंपनी के फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
    देसी कंपनी के फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कम बजट में कोई नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Lava Agni 2 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देसी कंपनी के इस फोन को अमेजन पर शानदार डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। हम यहां इस पर दिए जा रहे सभी डिस्काउट्स की डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। आइए जान लेते हैं।

    Lava Agni 2 5G ऑफर की डिटेल

    लावा के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 23 प्रतिशत की अच्छी छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इस फोन की असली कीमत 25,999 रुपये है। लेकिन ऑफर के बाद प्रभावी कीमत 19,999 रुपये रह जाती है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस पर लगभग 6,000 रुपये की बचत हो रही है।

    एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

    OneCard Credit Card से भुगतान करने पर ग्राहकों को 1,200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी प्रदान किया जा रहा है और इस पर नो-कॉस्ट-ईएमआई का भी विकल्प मौजूद है।

    इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप अमेजन की टर्म एंड कंडीशन को पूरा करते हैं,तो आपको पुराने फोन के लिए 18,450 रुपये तक की कीमत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें-  फोटो एडिटर से लेकर फिटनेस तक, ये ऐप चुरा रहे हैं आपका डेटा, तुरंत करें फोन से डिलीट वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

    Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले- फोन में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले प्रदान की जाती है, जो 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्टज का है।

    प्रोसेसर- लावा का ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर पर संचालित होता है। यह चिपसेट 6 एनएम तकनीक पर काम करता है।

    रैम और स्टोरेज- इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम- ये फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट इसमें मिलते हैं।

    बैटरी- फोन को पावर देने के लिए 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,700 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    कैमरा- फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है।

    सेल्फी कैमरा- इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

    ये भी पढ़ें- 2000 रुपये सस्ता हो गया 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Redmi का ये फोन, यहां जानें ऑफर्स और डिटेल्स