Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5000mAh बैटरी और 50MP धांसू कैमरा वाला Redmi का ये 5G फोन मिल रहा सस्ता, सिर्फ 334 रुपये में ले जा सकेंगे घर

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    Redmi 12 5G Sale Offer Discount Redmi 12 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 36% प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है। यह डिस्काउंट स्मार्टफोन की MRP पर है जो 14999 रुपये ...और पढ़ें

    Redmi 12 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 36% प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है।
    Redmi 12 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 36% प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कम कीमत में सभी यूजर प्रीमियम फोन खरीदने का प्लान करते हैं। कम कीमत में अगर आपको बढ़िया फीचर्स वाला फोन मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली डील होगी। अगर आप कम कीमत में कोई बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

    फ्लिपकार्ट पर Redmi 12 5G फोन पर काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आपके पास पुराना फोन है तो आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। आइए आपको डिटेल से बताते हैं इस फोन पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    Redmi 12 5G फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

    Redmi 12 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 36% प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है। यह डिस्काउंट स्मार्टफोन की MRP पर है, जो 14,999 रुपये है। इसे ऑनलाइन 9,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर आप Flipkart Axis Bank Card से ट्रांजेक्शन करते हैं तो आप इस पर एक्स्ट्रा 4 % का डिस्काउंट पा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: ये हैं 2023 के 10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले कॉमन पासवर्ड, Password बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

    Redmi 12 5G फोन पर EMI ऑफर

    यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक और शानदार डील ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप इस फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं। शॉपिंग वेबसाइट से आप इस फोन को मात्र महीने के 334 रुपये देकर खरीद सकते हैं। यांनी आपको सिर्फ हर महीने 334 रुपये ही देने होंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Virat Kohli कलाई पर पहनते हैं ये खास डिस्प्ले-लेस फिटनेस बैंड, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान

    Redmi 12 5G की खूबियां

    • लेटेस्ट Redmi 12 5G स्मार्टफोन में 6.71-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है।
    • प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
    • रेडमी का नया फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज सपोर्ट करता है।
    • Redmi 12 5G फोन में 5000mAh बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
    • फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया गया है। दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मिलता है।
    • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।
    • फोन में वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.1, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग फीचर्स मिलते हैं।