Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    16GB तक रैम वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मिल रहा मौका, 7500 रुपये से कम है शुरुआती कीमत

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 10:40 AM (GMT+05:30)

    10 हजार रुपये से कम में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन के ऑप्शन मौजूद हैं। पोको ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 16GB तक रैम के साथ POCO C65 लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

    16GB तक रैम वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मिल रहा मौका
    16GB तक रैम वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मिल रहा मौका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 10 हजार रुपये से कम में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन के ऑप्शन मौजूद हैं। पोको ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 16GB तक रैम के साथ POCO C65 लॉन्च किया है। कल इस फोन की पहली सेल होने जा रही है। पहली सेल में फोन को कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा।

    POCO C65 कितने रुपये में मिलेगा

    दरअसल, POCO C65 फोन को कंपनी ने 8499 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि, कल यानी पहली सेल में फोन को 8 हजार रुपये से कम में खरीद सकेंगे। पोको का न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टफोन 7499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।

    POCO C65 पर ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

    POCO C65 की खरीदारी पहली सेल में करने पर यूजर को 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहक ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इस छूट को पा सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Lava का नया Smartphone तूफानी एंट्री को तैयार, Storm 5G को लेकर जारी हुए नए टीजर

    POCO C65 कहां से खरीदें

    POCO C65 की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और पोको की ऑफिशियल वेबसाइट से की जा सकेगी।   POCO C65 की पहली सेल कल दोपहर 12 बजे लाइव होगी। 12 बजे के बाद फोन की खरीदारी की जा सकेगी।

    खबरें और भी

    POCO C65 की खूबियां

    • POCO C65 स्मार्टफोन को कंपनी Helio G85 Processor के साथ लाती है।
    • POCO C65 स्मार्टफोन को कंपनी 6GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन में लाती है।
    • पोको का टॉप वेरिएंट फोन 8GB वर्चुअल रैम के साथ लाया गया है।
    • POCO C65 स्मार्टफोन 6.74 इंच HD+ Display के साथ आता है।
    • POCO C65 स्मार्टफोन 50MP + AI Lens + 2MP बैक और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
    • POCO C65 स्मार्टफोन 5000 mAh Battery के साथ आता है।