Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Redmi A3: 12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी फोन की आज होगी धमाकेदार एंट्री, इन खूबियों के साथ आ रहा Smartphone

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 09:00 AM (GMT+05:30)

    आज रेडमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम डिजाइन वाले Redmi A3 फोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉ ...और पढ़ें

    12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी फोन की आज होगी धमाकेदार एंट्री
    12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी फोन की आज होगी धमाकेदार एंट्री

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज रेडमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम डिजाइन वाले Redmi A3 फोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

    हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने Redmi A3 के कुछ की फीचर्स से पर्दा हटा दिया है। आइए जानते हैं रेडमी का नया स्मार्टफोन किन खूबियों के साथ मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है-

    प्रीमियम डिजाइन वाला होगा फोन

    Redmi A3 को कंपनी प्रीमियम Halo Design के साथ लाने जा रही है। फोन को डार्क ग्रीन कलर में देखा गया है।

    इसके अलावा, फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि डिवाइस स्मूद और स्टाइलिश होगा। अपकमिंग फोन 90hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा रहा है।

    12GB तक रैम से लैस होगा फोन

    रेडमी का यह नया फोन 6GB रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम के साथ लाया जा रहा है। कंपनी ने Redmi A3 के डेडिकेडेट लैंडिंग पेज पर फोन की इस खूबी को लेकर जानकारी दी है।

    ये भी पढ़ेंः Nothing Phone 2a Launch Date: नथिंग का सस्ता स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

    5000mAh बड़ी बैटरी के साथ आएगा फोन

    वर्चुअल रैम के अलावा, कंपनी का यह फोन एक बड़ी बैटरी डिवाइस होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रेडमी का यह फोन 5000mAh बैटरी और टाइप सी चार्जर के साथ लाया जा रहा है।

    कीमत को लेकर जल्द मिलेगी जानकारी

    रेडमी के इस नए फोन को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से इतनी ही जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी ने फोन के कैमरा, प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर जानकारियां नहीं दी हैं।

    फोन लॉन्च होने के बाद ही बाकी की जानकारियां और कीमत की डिटेल सामने आएंगी।