Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V30e 5G की लॉन्चिंग आज, इन खूबियों के साथ करेगा फोन एंट्री

    Updated: Thu, 02 May 2024 08:30 AM (IST)

    एक बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन वाले फोन की तलाश है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आज यानी 2 मई को वीवो की वी सीरीज का फोन लॉन्च हो रहा है। आज दो ...और पढ़ें

    5500mAh तगड़ी बैटरी वाला Vivo V30e 5G आज हो रहा लॉन्च
    5500mAh तगड़ी बैटरी वाला Vivo V30e 5G आज हो रहा लॉन्च

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो अपने ग्राहकों के लिए आज Vivo V30e 5G लॉन्च कर रहा है। इस फोन को कंपनी दो कलर ऑप्शन में ला रही है।

    मालूम हो कि कंपनी अपनी वी सीरीज के इस स्टाइलिश फोन को पिछले कुछ दिनों से टीज कर रही है। इस फोन को दो खूबसूरत कलर ऑप्शन सिल्क ब्लू और वेलवेल रेड में टीज किया जा रहा है।

    ऐसे होंगे वीवो फोन के कैमरा स्पेक्स

    कंपनी फोन को लॉन्च करने से पहले ही डिवाइस के कुछ खास फीचर्स की जानकारी दे चुकी है। फोन के कैमरा स्पेक्स को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, Vivo V30e 5G 2x पोर्ट्रेट ऑरा लाइट के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

    इसके अलावा, फोन को जेम कट डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। वीवो का यह फोन स्टाइलिश डिजाइन के साथ लाया जा रहा है।

    फोटोग्राफी के लिए फोन सोनी प्रोफेशनल पोर्ट्रेट कैमरा Sony IMX882 Sensor के साथ लाया जा रहा है।

    Professional Portrait Mode के साथ यूजर्स डीएसएलआर लाइक डिटेल 50mm prime focal length के साथ पा सकेंगे।

    वीवो का यह फोन सेल्फी के लिए भी 50 MP Eye AF Selfie Camera के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि फ्रंट कैमरा के साथ यूजर को फास्ट और एक दम सही ऑटोफोकस की सुविधा मिलेगी।

    यूजर फ्रंट कैमरा से बेहतरनी डिटेल के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः Realme का P1 5G स्मार्टफोन एक नए वेरिएंट में हुआ लॉन्च, फटाफट चेक करें दाम

    वीवो ला रहा भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन

    नए वीवो फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि डिवाइस 5500mAh बैटरी कैटेगरी में भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।

    फोन लॉन्ग-लास्टिंग एक्सपीरियंस के लिए बेहतरीन डाइमेंशन और डबल लाइफस्पैन के साथ लाया जा रहा है। वीवो का यह फोन 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जा रहा है।