Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5G की तेज कवरेज के साथ भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, दिसंबर 2023 तक पूरे देश में होगी नई टेक्नोलॉजी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 07:00 PM (IST)

    5G Coverage In India भारत की ग्रोथ 5G टेक्नोलॉजी के तेजी से उभरते मार्केट के रूप में अहम मानी जा रही है। इस साल जून में Ericsson Mobility Report में ड ...और पढ़ें

    5G की तेज कवरेज के साथ भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड
    5G की तेज कवरेज के साथ भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

    HighLights

    1. 5G टेक्नोलॉजी को भारत में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
    2. इस साल के अंत तक देश में 5G सर्विस पूरी तरह स्थापित हो जाएगी।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में इंटरनेट की फास्टेस्ट टेक्नोलॉजी 5G को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च हुए एक साल होने जा रहा है।

    भारत में 5G टेक्नोलॉजी

    भारत की ग्रोथ 5G टेक्नोलॉजी के तेजी से उभरते मार्केट के रूप में अहम मानी जा रही है। इस साल जून में Ericsson Mobility Report में डिजिटल इंडिया पहल के साथ 5G टेक्नोलॉजी को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए गए।

    इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने साल 2022 में 10 मिलियन 5G सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है।

    इसी के साथ 5G टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भविष्य को लेकर भी आंकड़े जारी किए गए।

    इन आंकड़ों के मुताबिक साल 2028 तक भारत में 5G के साथ मोबाइल सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा 57 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में नई टेक्नोलॉजी के साथ 699.8 मिलियन सब्सक्रिप्शन हो जाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः 5G User In World: दुनियाभर में 1.3 बिलियन हुए 5G सब्सक्राइबर्स, नए यूजर्स जोड़ने में भारत नंबर-1

    4G टेक्नोलॉजी

    Ericsson Mobility Report में 4G सब्सक्रिप्शन में गिरावट की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में 820 मिलियन पहुंचे 4G सब्सक्रिप्शन के इस आंकड़े में 500 मिलियन तक की गिरावट दर्ज होगी। यह गिरावट साल 2028 तक नजर आएगी।

    इसी के साथ भारत में साल 2028 तक मोबाइल सब्सक्रिप्शन का कुल आंकड़ा 1.2 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।

    साल 2023 तक भारत के कोने-कोने तक पहुंच जाएगी 5G सर्विस

    अगस्त 2023 तक भारत के अलग-अलग राज्यों, जिलों और शहरों तक 5G सर्विस का विस्तार देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। भारत में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल 5G सर्विस का विस्तार कर रही हैं। इसी के साथ उम्मीद की जा रही है कि देश में इस साल के अंत तक 5G सर्विस पूरी तरह स्थापित हो जाएगी।

    अक्टूबर 2022 से अब तक कितने शहरों में पहुंची 5G सर्विस

    रिलायंस जियो

    • रिलायंस जियो ने अब तक 6258 शहरों तक 5G सर्विस पहुंचा दी है।
    • रिलायंस जियो ने अब तक 2,54000 5G बेस स्टेशन सेटअप कर दिए हैं।
    • वायरलैस होम इंटरनेट के लिए जियो एयर फाइबर को 19 सितम्बर को लॉन्च करने जा रहा है।
    • जियो एयर फाइबर के साथ 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर कंपनी ब्राडबैंड सर्विस देगी।
    • कंपनी के मुताबिक जियो ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है।
    • जियो एयर फाइब के आने के बाद कंपनी हर दिन 1.5 लाख नए ग्राहकों को जोड़ने के लक्ष्य पर काम करेगी।
    • जियो साल के आखिर तक 5G प्लान्स को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है।
    • वर्तमान में जियो 61 रुपये में 5G टॉप अप प्लान पेश करता है।

    रिलायंस जियो ने इस साल के आखिर तक (दिसम्बर 2023) तक पैन इंडिया तक 5G सर्विस पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

    खबरें और भी

    भारती एयरटेल

    • भारती एयरटेल देश का सबसे पहला सर्विस प्रोवाइडर बना, जिसने 5G सर्विस को रोलआउट किया।
    • एयरटेल ने अक्टूबर 2022 में देश में 5G सर्विस को रोलआउट किया ।
    • फरवरी 2023, तक एयरटेल ने देश में 10 मिलियन 5G यूजर्स का आंकड़ा छू लिया था।
    • एयरटेल ने अब तक 5000 से ज्यादा शहरों तक 5G सर्विस पहुंचा दी है।
    • एयरटेल ने अब तक 60,000 5G बेस स्टेशन सेटअप कर दिए हैं।
    • एयरटेल की ओर से 5G प्लान्स अलग से लॉन्च नहीं किए गए हैं।
    • वर्तमान में एयरटेल अपने दूसरे प्लान्स के साथ 5G सर्विस ऑफर करता है।
    • वायरलैस होम इंटरनेट के लिए एयरटेल xstream airfiber को पेश करता है।
    • एयरटेल 5G सर्विस के लिए सुपरफास्ट वाईफाई सर्विस पेश करता है।
    • इस वाईफाई सर्विस के साथ कंपनी पहले से बेहतर स्पीड, कवरेज और डिवाइस सिक्योरिटी का वादा करती है।

    भारती एयरटेल ने इस साल के आखिर तक (दिसम्बर 2023) तक भारत के बड़े शहरों तक 5G सर्विस पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

    ये भी पढ़ेंः 2028 के अंत तक भारत में 57 प्रतिशत यूजर्स करेंगे 5G का इस्तेमाल: रिपोर्ट