Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में 5G इंटरनेट के विस्तार ने दुनिया को चौंकाया, 200 से भी कम दिनों में 600 जिलों तक पहुंचा नेटवर्क

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 12:57 PM (GMT+05:30)

    G20 Digital Economy Working Group second Meeting भारत में 5G सेवाओं का विकास तेजी से हुआ है। यह नेटवर्क देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। 5G सेवा का त ...और पढ़ें

    5G Internet Service In India, Pic Courtesy- Jagran File
    5G Internet Service In India, Pic Courtesy- Jagran File

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में 5G सेवा का विकास और विस्तार तेज गति से आगे बढ़ रहा है। देश में दो बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा 5G सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसी के साथ देश के हर राज्य तक 5G सेवा पहुंचाई जा रही हैं। 

    दरअसल हाल ही में दूरसंचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान जी-20 अर्थव्यवस्था कार्यकारी समूह (G20 Digital Economy Working Group) की दूसरी बैठक का हिस्सा बने। कार्यक्रम में उन्होंने 5G इंटरनेट सेवा को लेकर भारत की उपलब्धता पर अपनी बात रखी। बता दें, भारत में फास्टेस्ट इंटरनेट सेवा 5G को बीते साल पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

    देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा नेटवर्क

    इसके साथ ही देश के कोने-कोने तक इंटरनेट की लेटेस्ट और फास्टेस्ट टेक्नोलॉजी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में 5G सेवा रोलआउट होने के 200 दिनों से कम समय के भीतर ही अलग-अलग राज्यों के 600 जिलों तक इस सुविधा को पहुंचा दिया गया है।

    भारत में इंटरनेट सेवा का तेजी से विकास और विस्तार विश्न भर के देशों के लिए एक बड़ा उदाहरण बना है।

    भारत में कम रेट पर मिलती है इंटरनेट सेवा

    दूरसंचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम नेटवर्क बन कर उभरा है, जहां डेटा के लिए रेट्स बहुत कम रखे गए हैं।

    इतना ही नहीं, 4G और 5G सेवाओं के विकास को लेकर भी दुनिया भर के देशों के लिए भारत एक बेहतरीन उदाहरण बन कर उभरा है।

    खबरें और भी

    डिजिटल अंत्योदय और सुलभ भारत रहे महत्वपूर्ण

    दूसरी ओर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री ए. नारायणस्वामी ने 'डिजिटल अंत्योदय' और सुलभ भारत अभियान की महत्ता पर जोर दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ए. नारायणस्वामी ने कहा कि देश में विकलांग व्यक्तियों के लिए यह दोनों ही अभियान महत्वपूर्ण रहे।

    जी-20 अर्थव्यवस्था कार्यकारी समूह (G20 Digital Economy Working Group) की दूसरी बैठक के उद्घाटन सत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव, अलकेश कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथी के रूप में G20 सदस्यों, आमंत्रित देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, MeitY, दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।