Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5G Launch in India: क्या आपके फोन में दिखने लगा है 5G सिग्नल? चेक करिये ऐसे

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 06:47 PM (IST)

    5G Launch in India airtel ने देश के 8 शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरु भी कर दी है। अगर आपके शहर उनमें से एक है तो आप भी चेक कर सकते हैं कि आपके फोन में ...और पढ़ें

    5G Signal photo credit- Jagran file photo
    5G Signal photo credit- Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में 5G के लांच होते ही कई शहरों में 5G की सर्विस भी मिलनी शुरू हो चुकी है। भारती एयरटेल ने सबसे आगे निकलते हुए दिल्ली, वाराणसी, समेत 8 शहरों में अपनी 5जी सेवा आज से ही शुरू भी कर दी है। इसी के साथ एयरटेल यूजर्स के फोन में 5G का सिग्नल भी आना शुरू हो चुका है। 

    क्या आपके फोन में 5G का सिग्नल दिख रहा है ?

    अगर आपके पास 5G फोन है, आप एक एयरटेल यूजर भी हैं और आपका शहर उन 8 शहरों में से आता हैं जहाँ 5G सेवा शुरू की गई है तो आपके फोन में 5G का सिग्नल दिखने लगेगा। आपको अपने फोन की होम स्क्रीन पर नेटवर्क के साथ VoLTE या  4G की जगह पर 5G लिखा दिखने लगेगा।

    airtel ने किन शहरों में शुरू की अपनी 5G सेवा

    भारती एयरटेल ने दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, बैंगलुरु, सिलिगुरी, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में आज 1 अक्टूबर से ही 5G सेवा की शुरुआत कर दी है।

    फोन में सिग्नल कैसे चेक करें ?

    अगर आपके पास 5G फोन है और आप बताए गए 8 शहरों में से ही किसी एक में रहते हैं, तो आपका स्मार्टफोन 5G का सिग्नल पकड़ सकता है। लेकिन अगर आपको सिग्नल नहीं दिखाई दे रहा है,तो आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर चेक करने की जरूरत है।

    कैसे फोन की सेटिग चेक करें?

    • इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाकर Connection के ऑप्शन जाना होगा।
    • इसके बाद दिख रहे Mobile Networks ऑप्शन पर टैप करें।
    • इसके बाद आपको Network mode पर जाना होगा।
    • अब यहीं पर आपको 5G/LTE/3G/2G (auto connect) का ऑप्शन मिलेगा जिसे आपने सिलेक्ट करना है। 

    फिर इसके बाद क्या मिलने लगेगा 5G नेटवर्क ?

    हालाँकि इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद आपको 5G सेवा तो नहीं मिलेगी, लेकिन आपका नेटवर्क 5G के लिए इनेबल हो जाएगा। इससे आपको बेहतर नेटवर्क मिलने लगेगा। लेकिन 5G इंटरनेट की स्पीड का मज़ा लेने के लिए अभी आपको थोडा इंतज़ार करना पड़ेगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 5G Launch In India: PM Modi के डिजिटल इंडिया को रफ़्तार देगा 5G नेटवर्क 

    5G Launch In India: Jio, Airtel और VI कब शुरू कर रही है अपनी अपनी 5G सेवा, जानिये इनके बारे में