Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5G कवरेज में आगे निकला Jio, 82 हजार से अधिक स्थानों पर शुरू हुआ नेटवर्क

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 07:50 AM (IST)

    5G Service In India 5G सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। देश के कोने-कोने में यह फास्टेस्ट इंटरनेट सर्विस पहुंचाई जा रही है। देश में वर्तमान में के ...और पढ़ें

    5G Service In India Jio And Airtel, Pic Courtesy- Jagran File
    5G Service In India Jio And Airtel, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। देश में 5G नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। देश में वर्तमान में केवल दो ही टेलीकॉम कंपनियां 5G सेवाओं का विस्तार कर रही हैं। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने 5G सेवाओं के लिए अपने नेटवर्क को अब 82,000 से अधिक साइट्स तक पहुंचा दिया है।

    वहीं दूसरी ओर रेस में टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल भी अपनी कोशिशों में लगी है। हालांकि, वर्तमान में भारत में एयरटेल अभी 20,000 साइट्स के आंकड़े तक नहीं पहुंचाया है।

    टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने जारी किया आंकड़ा

    दरअसल हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से देश में 5G सेवाओं के विस्तार पर सरकारी आंकड़ा जारी किया गया है।टेलीकॉम डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए डेटा की मानें तो रिलायंस जियो देश में 5G सेवाओं के विस्तार से सबसे आगे बना हुआ है।

    यही नहीं, जियो देश में 82,509 साइट्स को अपनी 5G सेवाओं दे रहा है। वहीं ये आंकड़ा भारती एयरटेल से करीब चार गुना से भी ज्यादा है।

    जियो और भारती एयरटेल कर रहे सेवाओं का विस्तार

    भारती एयरटेल देश में 19,142 साइट्स तक 5G सेवाओं का विस्तार कर चुका है। देश में दोनों ही टेलीकॉम सर्विस की 5G सेवाओं के विस्तार से जुड़ा ये आंकड़ा 3 मार्च तक का है। मालूम हो कि बीते साल ही पीएम मोदी ने देश में 5G सेवाओं को रोलआउट किया था।

    इसके बाद से ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देश के कोने-कोने तक 5G सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं। 5G सेवाओं का विस्तार के बाद से ही टेलीकॉम डिपार्टमेंट द्वारा फास्टेस्ट सर्विस से जुड़े आंकड़ों की मंथली रिपोर्ट जारी की जाती है।

    खबरें और भी

    बीते साल अक्टूबर में हुआ था रोलआउट

    देश में बीते साल 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं को रोलआउट किया गया था। हालांकि, मात्र 6 महीने में ही टेलीकॉम कंपनियां 5G सेवाओं के नेटवर्क को करीब 410 जिलों तक पहुंचा चुकी थीं। टेलीकॉम डिपार्टमेंट के आंकड़ो के मुताबिक राजधानी दिल्ली की ही बात करें तो यहां 13,094 साइट्स तक 5G सेवाओं का विस्तार हो चुका है।

    यह आकंड़ा देश में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके बाद इस लिस्ट में तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और मुंबई का नाम आता है। यहां करीब 7000-8000 साइट्स तक 5G सेवाओं का विस्तार हो चुका है। (एजेंसी इनपुट के साथ)