Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    26 जनवरी 2023 से पहले इस राज्य में लॉन्च हो जाएगी 5G सर्विस, सरकार कर रही है बड़ी प्लानिंग

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 12:54 PM (IST)

    5G के लॉन्च के साथ कई स्मार्टफोन निर्माता और टेलीकॉम कंपनियों ने अपने कस्टमर्स के लिए नए 5G स्मार्टफोन और 5G सर्विस शुरू की है। अब तक 50 से अधिक शहरों ...और पढ़ें

    Ashwini Vaishnaw announced that 5G services will start in Odisha
    Ashwini Vaishnaw announced that 5G services will start in Odisha

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में 1 अक्टूबर 2022 को 5G सर्विसेज लॉन्च की गई। जिसके बाद देश की दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनी ने एयरटेल और जियो ने अपने 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। हाल ही में जियो ने 11 शहरों में 5G सर्विस लॉन्च की है। अभी खबर मिली है कि जल्द ही ओडिशा में भी 5G सर्विस शुरू होगी।

    ओडिशा में जल्द शुरू होगी सर्विस

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ओडिशा में अगले साल गणतंत्र दिवस समारोह से पहले 5G सेवाएं शुरू की जाएंगी। सरकार ने इस वित्त वर्ष में ओडिशा में टेलीकॉम सेवाओं के लिए 5,600 करोड़ रुपये की मंजूरी दी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब, कोई भी यह आरोप नहीं लगा सकता है कि केंद्र ओडिशा के दूरसंचार क्षेत्र की उपेक्षा कर रहा है।

    यह भी पढ़ें - फोन का स्पीकर हो गया है खराब तो घर बैठे कर सकते हैं ठीक, नहीं खर्च होगा एक भी रुपया

    26 जनवरी से पहले शुरू होगी

    अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में ओडिशा में दूरसंचार सेवाओं के लिए कुल 5,600 करोड़ रुपये मंजूर दी हैं और 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राज्य में 5G सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि हाल ही में ओडिशा के उन सभी गांवों में एक सर्वे किया गया, जहां मोबाइल टावर उपलब्ध नहीं हैं।

    अक्टूबर में भारत में शुरू हुआ 5G

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को सभी गांवों में हाई क्वालिटी वाली 4G और 5G सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। उन्होंने ने अक्टूबर में कहा था कि मार्च 2023 तक ओडिशा के कम से कम चार शहरों में 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी और अगले साल के अंत तक राज्य के 80 प्रतिशत क्षेत्र में एडवांस नेटवर्क तक एक्सेस देगी। जैसे कि हम बता चुके है कि पीएम मोदी ने 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं की शुरुआत की थी, जो मोबाइल फोन पर अल्ट्रा हाई-स्पीड इंटरनेट देने का वादा करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Realme जल्द लॉन्च करेगी अपना ये फोन, मिलेगी 240W फास्ट चार्ज और 50MP का कैमरा