Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपनों को दे सकते हैं नए 5G Smartphone का तोहफा, मिड-बजट रेंज वाले फोन के साथ कहें Happy Navratri

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 03:09 PM (IST)

    5G Smartphone Under 20k नवरात्रि के पावन मौके पर अगर आप एक नए स्मार्टफोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो मिड बजट रेंज में कुछ शानदार 5जी स्मार्टफोन की ...और पढ़ें

    5G Smartphone Navratri 2023 Special Gift, Pic Courtesy- Flipkart
    5G Smartphone Navratri 2023 Special Gift, Pic Courtesy- Flipkart

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी है। नौ दिनों की नवरात्रि हिंदुओं का पावन पर्व है। ऐसे में अगर खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो इस मौके पर एक नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यह गिफ्ट आपके अपनों के काम भी आ सकता है। मार्केट में 20 हजार रुपये की कीमत पर बहुत से स्मार्टफोन के विकल्प मिलते हैं। आइए मिड बजट में आने वाले इन स्मार्टफोन के फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

    POCO M4 Pro 5G

    मिड बजट रेंज में आप इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पोको का नया 5जी स्मार्टफोन  POCO M4 Pro 5G खरीद सकते हैं। कंपनी का यह स्मार्टफोन 5000 mAh की लिथियम-आईओएन पॉलिमर बैटरी के साथ आता है। फोन Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ आता है।

    इसके अलावा स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

    realme 10 Pro 5G

    मिड बजट रेंज में आपको रियलमी का realme 10 Pro 5G मिलता है। कंपनी का यह स्मार्टफोन 5000 mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है।

    इसके अलावा स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

    Samsung Galaxy F23 5G

    नया 5जी स्मार्टफोन मिड बजट में खरीदना चाहते हैं तो सैमसंग गैलेक्सी के विकल्प पर जा सकते हैं। मिड बजट में कंपनी का Samsung Galaxy F23 5G खरीद सकते हैं। कंपनी का यह स्मार्टफोन 5000 mAh की लिथियम-आईओएन बैटरी के साथ आता है। फोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर के साथ आता है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

    Motorola G62 5G

    20 हजार रुपये की रेंज पर मोटोरोला का 5जी डिवाइस MOTOROLA G62 5G भी चेक कर सकते हैं। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की लिथियम पॉलिमर बैटरी के साथ आता है।

    फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।