Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5G Smartphone Under 11k: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी फोन खरीदें सस्ता, दाम 11 हजार रुपये से भी कम

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 11:00 AM (IST)

    कम कीमत पर बढ़िया 5G Smartphone खोजना मुश्किल काम हो सकता है। वहीं 10 हजार रुपये तक के खर्च पर एक 4G फोन खरीदना भी समझदारी भरा फैसला नहीं हो सकता है। ...और पढ़ें

    5000mAh बैटरी फोन खरीदें सस्ता, 11 हजार रुपये से कम में मिल रहा 5G Smartphone
    5000mAh बैटरी फोन खरीदें सस्ता, 11 हजार रुपये से कम में मिल रहा 5G Smartphone

    HighLights

    1. vivo T3 Lite 5G फोन 10,500 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
    2. वीवो के इस 5G स्मार्टफोन को भारत में जून में लॉन्च किया गया था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कम कीमत पर 5G स्मार्टफोन खोजना एक मुश्किल काम हो सकता है। हालांकि, बजट सेगमेंट वाले फोन को लेकर भी इसके फीचर्स और टेक्नोलॉजी मायने रखती है। कम पैसे देकर 5G की जगह 4G फोन खरीदने फायदे का सौदा नहीं हो सकता है। अगर आपका बजट 10-11 हजार रुपये तक है तो बात बन सकती है। जी हां, 10-11 हजार रुपये के बजट में एक नया 5G फोन खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर आप वीवो का vivo T3 Lite 5G फोन खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने भारत में 27 जून को ही लॉन्च किया है। आइए जल्दी से इस फोन की कीमत, स्पेक्स को लेकर डिटेल्स चेक कर लेते हैं-

    Vivo T3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन

    प्रोसेसर- Vivo T3 Lite 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ पेश करती है।

    रैम और स्टोरेज- वीवो फोन LPDDR4X रैम और eMMC 5.1रोम टाइप के साथ आता है। फोन दो वेरिएंट में आता है।

    डिस्प्ले- वीवो फोन 6.56 इंच LCD, 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

    कैमरा- Vivo T3 Lite 5G फोन को 50MP + 2 MP रियर कैमरा के साथ लाया जाता है। फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

    बैटरी- वीवो का यह फोन 5000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग पावर के साथ आता है।

    कलर- फोन को Vibrant Green, Majestic Black कलर में खरीद सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः 5200mAh बैटरी वाला फोन एक नए वेरिएंट में हुआ लॉन्च, 2 सितंबर को शुरू होगी सेल

    Vivo T3 Lite 5G फोन की कितनी है कीमत

    Vivo T3 Lite 5G फोन को कंपनी 10,500 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका दे रही है-

    • 4GB+128GB वेरिएंट को 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
    • 6GB+128GB वेरिएंट को 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

    कहां से खरीदें वीवो फोन

    वीवो फोन को आप वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।