Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाहते हैं चैन की नींद तो इन 60 मोबाइल ऐप को तुरंत करें डिलीट, एक झटके में खत्म कर देंगे पूरी कमाई

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 09:11 PM (IST)

    Google Play Store अगर आप गूगल प्ले स्टोर से कोई भी ऐप को डाउनलोड करते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। प्ले स्टोर पर Goldoson नाम का एक ऐप पाया गया है जो मा ...और पढ़ें

    60 apps that contain a malicious third party library named Goldoson
    60 apps that contain a malicious third party library named Goldoson

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। गूगल प्ले स्टोर पर 'Goldoson' नाम का एक नया एंड्रॉइड ऐप मालवेयर से इन्फेक्टेड पाया गया है। इस ऐप के प्ले स्टोर पर करीब 100 मिलियन डाउनलोड के साथ और 60 ऐप में पाया गया है।

    McAfee की रिसर्च टीम द्वारा खोजा गया Android मालवेयर, संवेदनशील डेटा एकत्र करने में सक्षम है, जिसमें यूजर के इंस्टॉल किए गए ऐप्स, WiFi और ब्लूटूथ से जुड़े डिवाइस और GPS लोकेशन की जानकारी शामिल है।

    Goldoson ऐप लोगों का चुरा रहा डाटा

    रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि ये ऐप यूजर कि परमिशन के बिना बैकग्राउडं में विज्ञापनों पर क्लिक करके विज्ञापन की धोखाधड़ी कर सकता है। जब कोई यूजर गोल्डोसॉन ऐप चलाता है, तो लाइब्रेरी डिवाइस को रजिस्टर्ड करती है और एक फेक सर्वर से इसकी कॉन्फिगरेशन देती है।

    इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा स्टोर आमतौर पर हर दो दिनों में एक्टिव करने के लिए सेट किया जाता है, इंस्टॉल किए गए ऐप्स की लिस्ट, हिस्ट्री, ब्लूटूथ और वाईफाई के माध्यम से जुड़े डिवाइस के मैक एड्रेस और अन्य जानकारी C2 सर्वर पर स्टोर करता है।

    गूगल प्ले-स्टोर यूजर्स करें ये काम

    इन ऐप्स को इनस्टॉल करने वाले यूजर के लिए जोखिम बना रहता है। इसलिए, यूजर को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्मार्टफोन से पहचाने गए खतरे को खत्म करने के लिए अपने ऐप्स को नये वर्जन में अपडेट करें। अपने फोन को लगातार अपडेट करते रहें।

    खबरें और भी

    प्ले स्टोर से किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसका रिव्यू जरूर चेक करें। किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट से ऐप को अपने फोन या डिवाइस में इंस्टॉल न करें। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसका डाउनलोड नंबर जरूर चेक करें।