Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    6000mAh बैटरी 50MP कैमरा वाला SAMSUNG का ये 5G फोन मिल रहा 8 हजार रुपये सस्ता, इन बैंक कार्ड्स पर मिल रही तगड़ी डील

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 08:00 PM (IST)

    SAMSUNG Galaxy F14 5G Smartphone Sale Flipkart पर SAMSUNG Galaxy F14 5G पर 34% का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के बाद फोन की कीमत केवल 11490 रुप ...और पढ़ें

    SAMSUNG Galaxy F14 5G शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर काफी कम कीमत में में लिस्ट किया गया है।
    SAMSUNG Galaxy F14 5G शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर काफी कम कीमत में में लिस्ट किया गया है।

    नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आपका बजट 15 हजार रुपये तक है और आप इसी बजट में 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा गेमिंग 5G फोन की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, SAMSUNG Galaxy F14 5G शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर काफी कम कीमत में में लिस्ट किया गया है।

    फोन में 4GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा कैमरा भी दिया गया है। आइए डिटेल से जानते हैं फोन पर क्या डील ऑफर की जा रही है।

    SAMSUNG Galaxy F14 5G पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

    Flipkart पर SAMSUNG Galaxy F14 5G पर 34% का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के बाद फोन की कीमत केवल 11,490 रुपये (SAMSUNG Galaxy F14 5G Price) है। अगर आप इसे बाजार से खरीदते हैं तो ये आपको 17,490 रुपये में मिलता है। अगर आप SBI Credit Card और Debit कार्ड से ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Type-C पोर्ट में पानी जाने पर Apple मैक यूजर्स को देगा वार्निंग, Liquid Detection Daemon फीचर ऐसे करेगा काम

    SAMSUNG Galaxy F14 5G पर एक्सचेंज ऑफर

    यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक और शानदार डील ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप इस ऑफर के तहत फोन की कीमत को और 8,000 रुपये तक कम कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है कि आपको कितना एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

    SAMSUNG Galaxy F14 5G की खूबियां

    • स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी+ रेजोल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।
    • स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर आधारित OneUI Core 5.1 पर चलता है।
    • स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
    • स्मार्टफोन 5nm प्रोसेस पर बेस्ड इन-हाउस Exynos 1330 चिपसेट को स्पोर्ट करता है।
    • Samsung Galaxy F14 5G में 25W फास्ट चार्जिंग टेक सपोर्ट के साथ 6000 mAh की बड़ी बैटरी है।
    • फोन 6GB रैम तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

    डिस्क्लेमरः ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील में बदलाव होता रहता है। Samsung Galaxy F14 5G पर बताई गई डील खबर लिखने के दौरान की है। ग्राहक अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही खरीदारी करें।

    खबरें और भी