Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    10 हजार से कम के फोन में 6 हजार से ज्यादा की बचत, 6000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस Samsung Smartphone

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 03:20 PM (IST)

    Smartphone Deal एक पावरफुल बैटरी वाले फोन की जरूरत है और बजट भी ज्यादा नहीं है तो ये डील आपके काम की होने वाली है। Samsung Galaxy F13 को कम कीमत में ख ...और पढ़ें

    6000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसी खूबियों के साथ आता है ये सैमसंग स्मार्टफोन
    6000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसी खूबियों के साथ आता है ये सैमसंग स्मार्टफोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पावरफुल बैटरी वाले किसी स्मार्टफोन की जरूरत महसूस हो रही है तो सैमसंग के एक पॉपुलर फोन पर पैसा लगा सकते हैं। अमूमन 10 हजार से कम कीमत में आने वाले फोन में फीचर्स से समझौता करना पड़ता है।

    वहीं कई ब्रांड 15 हजार बजट सेगमेंट में भी 6000mAh बैटरी की सुविधा नहीं देते हैं। अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो Samsung Galaxy F13 पर पैसा खर्च कर सकते हैं। 

    Samsung Galaxy F13 पर डिस्काउंट डील

    Samsung Galaxy F13 को आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। मालूम हो कि फ्लिपकार्ट पर 8 अक्टूबर से सेल शुरू होने वाली है। हालांकि, आपको इस सेल से पहले सी Samsung Galaxy F13 पर अच्छी डील ऑफर की जा रही है।

    इस स्मार्टफोन को कंपनी 4GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश करती है। फ्लिपकार्ट पर 4GB+64GB स्टोरेज वाले फोन को 9199 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फोन का 4GB+128GB वेरिएंट 10199 रुपये में लिस्ट किया गया है।

    अच्छी बात ये है कि सैमसंग के इस पॉपुलर स्मार्टफोन में बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ अच्छी बचत की जा सकती है।

    • बेस वेरिएंट को एक्सचेंज ऑफर में 6700 रुपये और टॉप वेरिएंट को 10,600 रुपये सस्ता पा सकते हैं।
    • Samsung Axis bank Credit Card से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक का फायदा ले सकते हैं।
    • Flipkart Axis Bank Card से खरीदारी करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा ले सकते हैं।

    Samsung Galaxy F13 के स्पेसिफिकेशन

    • प्रोसेसर- Exynos 850
    • डिस्प्ले-6.6 इंच Full HD+ Display
    • रैम और स्टोरेज- 4GB RAM और 64GB, 128GB स्टोरेज
    • कैमरा-50MP + 5MP + 2MP बैक और 8MP फ्रंट कैमरा
    • बैटरी-6000 mAh Lithium Ion Battery

    ये भी पढ़ेंः Samsung ने लॉन्च किया अपना प्रीमियम फोन, 50MP कैमरा और 8GB रैम के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, यहां जानें कीमत

    खबरें और भी

    Disclaimer: Samsung Galaxy F13 पर मिलने वाला डिस्काउंट ऑफर खबर लिखे जाने के दौरान देखा गया  है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर ऑफर्स में बदलाव होता रहता है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारी पर ही खरीदारी करें।