Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    7 हजार से भी कम कीमत में मिल रहा 8GB रैम और 5000 mAh बैटरी वाला ये फोन, धड़ल्ले से हो रही बिक्री

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 07:00 AM (IST)

    Samsung Galaxy F04 Flipkart Deal फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F04 फोन को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत11499 रुपये है लेकिन फ्लिपक ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy F04 को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
    Samsung Galaxy F04 को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप सेल के दौरान कम कीमत में कोई बढ़िया सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart पर चल रही सेल में Samsung Galaxy F04 फोन को काफी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।

    इस फोन में आपको कई जबरदस्त फीचर देखने को मिलते हैं। इस फोन में 4GB रैम और 13MP का कैमरा दिया गया है। आप इस फोन को सिर्फ 7 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए आपको ऑफर और डील के बारे में डिटेल से बताते हैं।

    Samsung Galaxy F04 फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

    दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F04 को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट से खरीदारी करते हैं तो डिवाइस को 43 प्रतिशत के डिस्काउंट पर 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर बैंक ऑफर के तहत भी बचत की जा सकती है। Samsung Axis bank Credit Card से खरीदारी करते हैं तो नए फोन पर 10% की बचत कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy M44 5G: AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ जल्द एंट्री करेगा ये बजट फोन, जानें कब होगा लॉन्च

    Samsung Galaxy F04 पर एक्सचेंज ऑफर

    कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दे रही है। Flipkart पर पुराने फोन देकर आप नए फोन की खरीदारी कर सकते हैं। Samsung Galaxy F04 पर 5,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह कीमत वेबसाइट पर डिस्काउंट के बाद लिस्ट हुई कीमत यानी 6,499 पर अप्लाई होगी।

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy F04 के फीचर्स

    • सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है।
    • इस फोन में रैम प्लस फीचर भी उपलब्ध है जिससे कुल 8 GB तक की रैम मिलती है। फोन में 64 GB की इंटरनल स्टोरेज है।
    • इस फोन में मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर लगाया गया है।
    • इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा लगा हुआ है।
    • फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गयी है।

    नोटः ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के डिस्काउंट प्राइस में बदलाव होता रहता है। ग्राहक अपनी समझ और जिम्मेदारी पर ही डील करें।