Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio के 1GB डेटा वाले प्लांस में भी मिलता है बहुत कुछ, जानिए सभी के बारे में

    By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 11:47 PM (IST)

    अगर आप भी Jio के ग्राहक है और आपका डेटा यूसेज बहुत ज्यादा नहीं है तो हम आपको जियो के 1 जीबी डेटा प्रति दिन वाले प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं। ज ...और पढ़ें

    Reliance Jio Photo credit - Reliance Jio
    Reliance Jio Photo credit - Reliance Jio

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। हमारा देश अब डिजिटल हो चुका है। देश में हर किसी व्यक्ति की मोबाइल डेटा की जरूरत अलग अलग है। किसी के लिए 1GB प्रति दिन डेटा भी काफी है तो किसी के लिए 2 GB डेटा प्रति दिन भी कम पड़ जाता है। आज हम आपको Reliance Jio के 1GB डेटा प्रति दिन वाले प्लान बताने जा रहे हैं।

    यह प्लांस कीमत में भी सस्ते हैं और यह उन्हीं यूजर्स के काम के होते हैं जिनका या तो यूसेज कम है या उनके घर में Wi-Fi लगा हुआ जिससे उनका काम चल जाता है।

    कौन से हैं 1GB डेटा वाले प्लांस

    प्लान 1 - जियो के इस प्लान की कीमत 149 रुपये है। यह कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटि 20 दिन की है।

    प्लान 2 - जियो के इस प्लान की कीमत 179 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। लेकिन इस पैक की वैलिडिटि 24 दिन की है। इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

    प्लान 3 - जियो के इस प्लान की कीमत 209 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की कीमत ज्यादा इसलिए है क्योंकि इसमें 28 दिन की वैलिडिटि मिलती है। पहले और दूसरे प्लान के समान इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Xiaomi 11i 5G मिल रहा है पूरे 6,000 रुपये सस्ता, जानिए कहाँ और कैसे