Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar Card Update: नई ऐप से फोन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पता आसानी से होंगे अपडेट

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 11:28 AM (IST)

    आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI जल्द ही नया ई-आधार ऐप लॉन्च करेगी। इस ऐप से यूजर्स घर बैठे ही आधार कार्ड में जन्मतिथि, फोन नंबर और पता जैसी जानकारी अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. UIDAI जल्द लॉन्च करेगा नया ई-आधार ऐप

    2. घर बैठे आधार डिटेल्स अपडेट कर पाएंगे यूजर्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आधार नंबर जारी करने वाली सरकारी संस्था यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जल्द ही नई ऐप लॉन्च करने वाली है। यह ऑल-इन-वन e-Aadhaar मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए जारी की जाएगी। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ, फोन नंबर और पता आसानी से अपडेट कर पाएंगे। इन कामों के लिए उन्हें आधार सेवा केंद्र या आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। अभी mAadhaar ऐप मौजूद है, जिसमें यूजर्स अपना आधार डेटा सेव कर करते हैं। इसके साथ ही नई e-Aadhaar ऐप के जरिए यूजर्स अपने आधार कार्ड पर जानकारी अपडेट करवा सकते हैं। यहां हम आपको इस नई ऐप के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    e-Aadhaar ऐप से आधार कार्ड डिटेल होंगी अपडेट

    अपकमिंग e-Aadhaar ऐप अभी डेवलपमेंट फेज में है। रिपोर्ट्स की मानें तो UIDAI की यह नई ऐप इस साल 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसकी मदद से यूजर्स आधार कार्ड में अपना डेटा अपडेट कर पाएंगे। वे इसकी मदद से डेट ऑफ बर्थ, फोन नंबर, पता और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट कर पाएंगे।

    एआई से लैस होगी ऐप

    यह ऐप आधार कार्ड अपडेट करने की प्रोसेस को आसान बना देगी। यूजर्स को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और बायोमैट्रिक अथॉन्टिकेशन अपडेट करवाने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप के बारे में बताया जा रहा है कि यह एआई से लैस होगी। इसके साथ ही आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के लिए फेशियल रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी का यूज करेगी। उम्मीद है कि यह ऐप आधार अपडेट प्रोसेस में तेजी ला सकती है।

    यह ऐप आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को यूजर्स के पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से ऑटोमैटिक फैच कर लेगी। e-Aadhaar ऐप के लॉन्च को लेकर खबरें अगस्त माह से सामने आ रही हैं। अब तक UIDAI की ओर से कुछ भी ऑफिशियल डेटल्स सामने नहीं आई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जान लें फोन में मिनटों में आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, इमरजेंसी में आएगा काम