Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5G in India: Airtel इन शहरों में दे रहा फ्री 5G सेवा, ऐसी ताबड़तोड़ स्पीड कि नहीं होगा यकीन

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 07:30 PM (IST)

    Airtel 5G Plus सेवाएं अब 8 भारतीय शहरों में उपलब्ध करा दी गई हैं। बता दें कि एयरटेल 2024 तक पूरे भारत में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी।यूजर एयरटेल थैंक्स ऐ ...और पढ़ें

    5G in India: Airtel Speed, plan and compatible devices
    5G in India: Airtel Speed, plan and compatible devices

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एयरटेल ने भारत में चरणबद्ध तरीके से 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। दूरसंचार ऑपरेटर का एयरटेल 5G प्लस, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, सिलीगुड़ी, वाराणसी और नागपुर सहित आठ शहरों में 5G की सुविधा पेश कर रहा है। एयरटेल यूजर्स जिनके पास 5G-सक्षम स्मार्टफोन है, वे रोलआउट पूरा होने तक अपने मौजूदा डाटा प्लान पर ही लेटेस्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।

    2023 तक सभी मेट्रो सिटी में मिल सकती है सेवा

    एयरटेल ने घोषणा की है कि वह मार्च 2023 तक भारत के सभी प्रमुख मेट्रो शहरों में 5G सेवा को पेश करने की योजना बना रहा है। एयरटेल कस्टमर्स कंपनी के एयरटेल थैंक्स ऐप से 5G नेटवर्क की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपका स्मार्टफोन 5G है तो यूजर्स को ऐप के जरिए अपने आप इसकी सूचना मिल जाएगी। कंपनी दावा कर रही है कि वॉयस कॉल क्वालिटी और हाई-स्पीड इंटरनेट के मामले में लोगों को 4G की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक स्पीड मिलेगी।

    एयरटेल 5जी प्लस इंटरनेट स्पीड

    Ookla की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में एयरटेल 5G प्लस की डाउनलोड स्पीड 197.98 Mbps दर्ज की गई है, जबकि मुंबई में यह 271.07Mbps रही। कोलकाता में एयरटेल की 5G मीडियम डाउनलोड स्पीड 33.83Mbps और वाराणसी में सबसे ज्यादा 516.57Mbps रही है।

    यह भी पढ़ें- जल्द ही Google Messages में दिखेंगे ये आइकन्स, कंपनी कर रही है नए डिजाइन की टेस्टिंग

    एयरटेल 5G प्लस प्लान की कीमत

    एयरटेल यूजर्स को भारत में 5G सर्विस एक्सेस करने के लिए नया सिम खरीदने की जरूरत नहीं है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने घोषणा की कि एयरटेल 5G प्लस मौजूदा 4G सिम पर उपलब्ध होगा, जिसे आप पहले से ही उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही, एयरटेल यूजर्स रोलआउट पूरा होने तक अपने मौजूदा डाटा प्लान पर 5G सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे।

    खबरें और भी

    इस शहरों में है एयरटेल 5G प्लस

    एयरटेल ने 8 शहरों में 5G सेवाओं का रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी 2023 तक सभी प्रमुख भारतीय शहरों में 5G सेवाओं को लॉन्च करने का दावा कर रही है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में एयरटेल यूजर्स एयरटेल 5G प्लस सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। एयरटेल ने घोषणा की है कि एयरटेल 5G प्लस सेवाएं मार्च 2024 तक पूरे भारत के सभी क्षेत्रों और जिलों में उपलब्ध होंगी।

    यह भी पढ़ें- 5G in india: इन शहरों में जल्द मिलेगी Jio और Airtel की 5G सुविधा, यहां देखें लिस्ट

    एयरटेल 5G प्लस संगत डिवाइस

    एयरटेल 5G प्लस सभी 5G स्मार्टफोन के साथ काम करता है। हालांकि, कुछ स्मार्टफोन्स के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन निर्माताओं से 5G सेवाओं को सक्षम करने के लिए सॉफ़्टवेयर अपडेट को आगे बढ़ाने के लिए कहा है। OEMs जल्द ही 5G के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी को सक्षम और ऑप्टिमाइज करने के लिए एक अपडेट जारी करेगा। इसके साथ ही आप airtel.in/airtel-5g-handsets लिंक पर जाकर देख सकते हैं कि आपका डिवाइस 5G के लिए तैयार है या नहीं।