Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Airtel और Jio के साथ लीजिए सुपर फास्ट इंटरनेट स्पीड का मजा, सस्ते रेट पर मिल रही है 5G सर्विस

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 02:02 PM (GMT+05:30)

    टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और जियो अपने ग्राहकों को 5जी सर्विस उपलब्ध करवाती हैं। देश के कई शहरों में टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी सर्विस शुरू कर दी हैं। 5जी ...और पढ़ें

    Airtel And Jio Prepaid Recharge Plans For 5G Internet Service, Pic Courtesy- Jagran File
    Airtel And Jio Prepaid Recharge Plans For 5G Internet Service, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल अपने यूजर्स को 5जी की तेज इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाती हैं। अगर आप भी जियो या एयरटेल के प्रीपेड कस्टमर्स हैं और 5जी नेट के लिए रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। यहां एयरटेल और जियो के कुछ 5जी इंटरनेट प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।

    Airtel का 5G इंटरनेट पैक 299 रुपये में

    एयरटेल अपने यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सबसे किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। यह 5जी इंटरनेट पैक 299 रुपये में आता है। प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 2जीबी नेट पर डे और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा 100 एसएमएस पर डे मिलते हैं।

    एयरटेल 319 रुपये और 359 रुपये में भी 2 जीबी नेट पर डे का फायदा देता है। इन प्लान्स की वैलिडिटी 30 दिन है। दोनों ही रिचार्ज प्लान में Airtel Thanks benefits भी ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस पर डे मिलते हैं।

    वहीं 399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान सारे फायदे पहले जैसे ही मिलते हुए तीन महीने के लिए Disney+Hotstar Mobile subscription भी मिलता है।

    एयरटेल के वे यूजर जो ज्यादा नेट कंज्यूम करते हैं उनके लिए 3जीबी नेट पर डे वाला रिचार्ज प्लान 499 रुपये में ऑफर किया जाता है। यह रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

    एक महीने से ऊपर की वैलिडिटी के साथ कंपनी 549 रुपये वाला प्लान ऑफर करती है। यह रिचार्ज प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर इस पैक में पर डे 2जीबी नेट का फायदा उठा सकता है।

    खबरें और भी

    Jio का 5G प्लान 249 रुपये में

    जियो का 5जी नेट के लिए सबसे किफायती प्लान 249 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर को 23 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस पर डे मिलते हैं। प्लान में 2जीबी नेट पर डे के हिसाब से मिलता है।

    इसके अलावा 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को Jio apps and services का एक्सेस भी मिलता है।

    कंपनी 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 533 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। पैक में 2जीबी नेट पर डे मिलता है।

    ये भी पढ़ेंः 4G/5G तकनीक में बजेगा भारत का डंका, दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया सरकार का प्लान

    अब WhatsApp वीडियो कॉल पर भी मिल रहा है पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन अनुभव