Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Adobe Express Premium भी
एयरटेल ने ₹979 का प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G ...और पढ़ें

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Adobe Express Premium भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी Airtel का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं? साथ ही लंबी वैलिडिटी वाला एक शानदार प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो कंपनी ₹979 वाला जबरदस्त प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
इस प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ Adobe Express Premium का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Airtel के 979 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 979 रुपये है जिसमें ग्राहकों को लगभग तीन महीने यानी 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इस जबरदस्त प्लान में डेली 2GB डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही प्लान में 5G नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। कॉलिंग के लिए इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिल रही है।
इसके साथ ही प्लान में डेली 100 SMS भेजने की सुविधा मिल रही है। इस प्लान का एक और खास बेनिफिट Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस फ्री में दे रही है। कंपनी का कहना है कि इस बेनिफिट की कीमत करीब 4,000 रुपये है।
Airtel Safe और Hellotunes भी मिलेगा
इतना ही नहीं Airtel के इस प्लान में Airtel Safe की सुविधा भी मिल रही है। इसके जरिए यूजर्स को स्पैम कॉल के रियल-टाइम अलर्ट, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग और OTP के जरिए होने वाले बैंकिंग फ्रॉड से सेफ्टी मिलती है। साथ ही प्लान में फ्री HelloTunes का फायदा भी मिल रहा है। यूजर्स हर 30 दिन में अपनी पसंद की कोई एक HelloTune अपने नंबर पर लगा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।