यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Airtel Data Breach: 37 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा ब्रीच से एयरटेल ने किया इंकार, कहा- कंपनी को बदनाम करने की साजिश
बीते दिन खबर आ रही थी कि एयरटेल के 37 करोड़ से अधिक यूजर्स का डेटा चोरी कर लिया गया है। मगर आज कंपनी ने इस खबर से इंकार कर दिया है और कह कि ये फर्म क ...और पढ़ें

HighLights
- स्कैमर ने दावा किया है कि एयरटेल के 37 करोड़ से अधिक यूजर्स का डेटा चुरा लिया गया है।
- हालांकि एयरटेल ने अपने इस डेटा ब्रीच से इंकार किया है।
- कंपनी ने इसे एयरटेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का हताश प्रयास बताया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के टॉप टेलीकॉम कंपनी में गिनी जाने वाली कंपनी एयरटेल इन दिनों काफी चर्चा में है। इसका सबसे पहला कारण ये हैं कि कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसके कुछ दिनों बाद ही एक हैकर ने दावा किया कि उसने कंपनी के 37 करोड़ से अधिक यूजर्स का डेटा चुरा लिया है।
मगर एयरटेल ने इस बड़े पैमाने पर हुई डेटा उल्लंघन की रिपोर्ट से इंकार कर दिया है। स्कैमर की मानें तो इससे 375 मिलियन उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं, जो भारत में चिंता का विषय बन गई है। आइये जानते है कि एयरटेल का इसके बारे में क्या कहना है।
एयरटेल ने अपने सोशल मीडिया पर इसको लेकर ट्वीट भी किया है-
— airtel India (@airtelindia) July 5, 2024
एयरटेल ने आरोपों को बताया गलत
- एयरटेल ने आरोपों का तुरंत खंडन किया है और इसे एयरटेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का हताश प्रयास बताया है। कंपनी का दावा है कि उसने पूरी जांच की है और उसे अपने सिस्टम में ब्रीच का कोई सबूत नहीं मिला है।
- हालांकि एयरटेल के इनकार के बावजूद साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सतर्क बने हुए हैं। साइबर खतरों का मुकाबला करने के लिए मशहूर निकोलस क्रैसस जैसे लोगों ने इस जानकारी को रीट्वीट किया है।
- इसके अलावा, साइबर सुरक्षा कमेंटर श्रीनिवास कोडाली ने चीनी खतरे वाले स्कैमर्स के लिए भी सुझाव दिया और भारत में डेटा सुरक्षा अधिनियम की कमी पर प्रकाश डाला।
- इसमें मोबाइल नंबर, नाम, जन्मदिन, पिता का नाम, एड्रेस, इमेल आईडी, लिंग, आधार नंबर, फोटो आईडी प्रूफ डिटेल आदि शामिल है।
यह भी पढ़ें- Jio, Airtel और VI का सिम एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, आपके लिए कौन सा बेस्ट?
क्या करें यूजर्स
चाहे आप एयरटेल उपयोगकर्ता हों या नहीं, साइबर हाइजीन अपने डिवाइस को सिक्योर रहने का सही कदम है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
- अपने पासवर्ड को नियमित रूप से बदलें।
- टू स्टेप ऑथेंटिकेशन के जरिए अपने डिवाइस को अतिरिक्त सुरक्षा दें।
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजानें सोर्स पर अपनी जानकारी डालने से बचें।
- इन सरल चरणों का पालन करके, आप डेटा उल्लंघन और पहचान की चोरी का शिकार होने से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Mirzapur 3: फ्री में देखना चाहते हैं मिर्जापुर का भौकाल भरा तीसरा सीजन, तो ये फ्लान है आपके लिए खास