यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विंक म्यूजिक ऐप बंद करेगा Airtel, कंपनी में शामिल रहेंगे सभी कर्मचारी
एयरटेल ने बताया है कि वह विंक म्यूजिक को बंद कर देंगे और विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। सूत्रों के अनुसार भारती एयरटेल म्यूजिक वर्टिकल से बाहर निकल जाएगा और अपने विंक म्यूजिक ऐप को बंद कर देगा। कंपनी विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को शामिल करेगी।
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि एयरटेल अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक को बंद करने की योजना बना रहा है। यह सभी कर्मचारियों को कंपनी में शामिल करेगा। संपर्क करने पर एयरटेल के प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की।
प्रवक्ता ने कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि हम विंक म्यूजिक को बंद कर देंगे और विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल इकोसिस्टम में शामिल कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - हर चिप में भारत की डिजाइन की छाप, लेकिन अभी तक कोई भारतीय चिप नहीं: भाविश अग्रवाल
यूजर्स के पास होगा एपल म्यूजिक एक्सेस
एयरटेल के यूजर को एपल म्यूजिक का एक्सेस होगा। इसके अतिरिक्त, विंक प्रीमियम उपयोगकर्ताओं को Apple के लिए एयरटेल की ओर से विशेष ऑफर प्राप्त होंगे।
कंपनी ने आईफोन का उपयोग करने वाले अपने ग्राहकों को विशेष ऑफर के साथ एप्पल म्यूजिक तक पहुंच प्रदान करने के लिए एप्पल के साथ एक समझौता किया है।
यह भी पढ़ें- Jio vs Airtel: एयरटेल और जियो के शुरुआती पोस्टपेड प्लान, किसमें मिलते हैं ज्यादा फायदे
