यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अलर्ट! WhatsApp के एंड्रॉइड यूजर्स को मिल रहा है मालवेयर वाला लिंक, बचने के लिए तुरंत करें ये काम
Alert WhatsApp bug अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल एंड्रॉइड डिवाइस में करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही लिखी जा रही है। वॉट्सऐप यूजर्स को एक लिंक भेजा जा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स द्वारा किया जाता है। यह ऐप यूजर्स के लिए चैटिंग से बढ़कर काम करता है। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही लिखी जा रही है।
खास कर वॉट्सऐप के एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ये खबर एक नया अपडेट हो सकती है। दरअसल मेटा के चैटिंग ऐप वॉट्सऐप पर एक लिंक सर्कुलेट किया जा रहा है। यह लिंक वॉट्सऐप ग्रुप्स के अलावा यूजर्स को पर्सनली भी भेजा जा रहा है।
वॉट्सऐप पर कौन-सा लिंक भेजा जा रहा है?
वॉट्सऐप पर यूजर्स को wa.me/settings लिंक भेजा जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक करने के साथ ही वॉट्सऐप क्रैश हो जाता है।
(12).jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह लिंक वॉट्सऐप के एंड्रॉइड यूजर्स के अलावा, वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को भी अफैक्ट कर रहा है। इस लिंक को सिक्योरिटी रिसर्चर मयूर पंड्या ने डिसकवर कर वेरिफाई किया है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद क्या हो रहा है?
रिपोर्ट्स की मानें तो लिंक पर क्लिक करने के बाद ऐप तुरंत क्रैश हो जाता है, हालांकि कुछ समय बाद वॉट्सऐप नॉर्मल काम करने लगता है। माना जा रहा है कि इस लिंक के साथ यूजर और उसकी प्राइवेट जानकारियों को नुकसान पहुंचाने वाले मालवयेर की एंट्री डिवाइस में हो सकती है।
(10).jpg)
दरअसल वॉट्सऐप सर्विस आउटेज को लेकर 2 साल पहले भी एक सिंगल पिक्सल वाले वालपेपर की एंट्री वॉट्सऐप को क्रैश कर रही थी।
बचने के लिए क्या करना होगा?
वॉट्सऐप का यह बग फिलहाल आईफोन यूजर्स और वेब यूजर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। ऐसे में सिक्योरिटी रिसर्चर का कहना है वॉट्सऐप यूजर्स इस तरह के लिंक को पाने पर दूसरे यूजर्स को सेंड करने से बचें। वहीं, अगर यह लिंक आपके फोन में आ चुका है तो वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप एप्लीकेशन की मदद से लिंक को तुरंत डिलीट करने की जरूरत होगी।