Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple के सभी डिवाइसेज में मिलेगा iPhone जैसा फील, बड़ी तैयारी में कंपनी

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 05:52 PM (GMT+05:30)

    Apple इन दिनों अपने डिवाइसेस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपने एनुअल इवेंट WWDC 2025 में आईफोन मैकबुक और आईपैड के लिए ...और पढ़ें

    एक जैसा होगा एपल के सभी डिवाइसेज का इंटरफेस
    एक जैसा होगा एपल के सभी डिवाइसेज का इंटरफेस

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple इन दिनों अपने डिवाइसेस के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खबरों की माने तो कंपनी अपने एनुअल इवेंट WWDC 2025 में आईफोन, मैकबुक और आईपैड के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट पेश कर सकता है। पिछले साल कंपनी ने iOS 18 लॉन्च किया था, जिसे नए UI चार्ज, कस्टमाइजेशन ऑप्शन और एआई फीचर Apple Intelligence के साथ लॉन्च किया था।

    एपल के अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार कंपनी अपने यूजर इंटरफेस में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिससे सभी डिवाइसेस का इंटरफेस करीब-करीब एक जैसा हो जाएगा।

    कैसा होगा नए ओएस का डिजाइन

    रिपोर्ट्स की माने तो एपल के अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम का इंटरफेस विजन प्रो से प्रेरित होगा। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम विजनओएस में कंपनी ने कई इनोवेटिव फीचर शामिल किए हैं। ये फीचर अब यूजर्स को आईफोन, मैकबुक और आईपैड में देखने को मिल सकते हैं।

    इसके साथ ही कंपनी अपने सभी डिवाइसेज का इंटरफेस एक जैसा बनाना है। फिलहाल MacOS, iOS और VisionOS के ऐप्स, आइकन और विंडो स्टाइल अलग-अलग हैं। इससे यूजर्स का एक डिवाइस से दूसरे में स्विच करना मुश्किल होता है।

    iOS 19 में क्या होगा खास?

    Apple नए ऑपरेटिंग सिस्टम के कंट्रोल सेंटर में भी बदलाव कर सकता है। अकमिंग iOS 19 में क्या बदलाव होंगे फिलहाल इसे लेकर जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी नए ओएस के आइकन में बदलाव के साथ-साथ ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन जोड़ सकता है।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एपल के iPhone में दिए जाने वाले कैमरा ऐप के डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। नई ऐप ट्रांसल्यूसेंट मैन्यू और कैमरा और वीडियो मोड में स्विच करने के लिए नया टॉगल मिलेगा। इसके साथ ही उम्मीद है कैमरा में कुछ नए एआई फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

    एक्सपर्ट की माने तो कंपनी इस साल एपल इंटेलिजेंस पर ज्यादा फोकस नहीं है। लेकिन वह थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए और एआई फीचर्स शामिल कर सकती है। इसके साथ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Siri 2.0 को नए अपडेट में शामिल कर सकता है, जिसमें एआई इंटीग्रेट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Apple iOS 19 Update: आईफोन यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर्स, कैमरा ऐप और Siri में होंगे बड़े बदलाव