Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    All Eyes on Reasi कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड, क्यों है लोगों की इस शहर पर नजर?

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 01:40 PM (GMT+05:30)

    All Eyes on Reasi trend आज सुबह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  All Eyes on Reasi पोस्ट वायरल हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोस्ट को अपने सोशल मीडि ...और पढ़ें

    All Eyes on Reasi कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड
    All Eyes on Reasi कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड

    HighLights

    1. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'All Eyes on Reasi' पोस्ट वायरल हो रही है।
    2. मई में सोशल मीडिया पर 'All Eyes on Rafah' पोस्ट शेयर हो रहे थे।
    3. लोगों ने सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना को लेकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज सुबह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  'All Eyes on Reasi' पोस्ट वायरल हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर लोग यह पोस्ट क्यों शेयर कर रहे।

    दरअसल, पिछले महीने में दक्षिणी गाजा (GAZA) के राफा (RAFAH) में हुई दुखद मौतों और हिंसा के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'All Eyes on Rafah' पोस्ट शेयर हो रहे थे।

    अब जम्मू कश्मीर में हुए दुखद घटना को प्रकाश में लाने के लिए 'All Eyes on Reasi' के पोस्ट शेयर हो रहे हैं। इंटरनेट पर 'ऑल आईज़ ऑन रियासी' एक नारे की तरह छा गया है।  

    All Eyes on Reasi के बारे में

    जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बस दुर्घटना की खबरें सामने आने लगी। यह बस दुर्घटना सामान्य नहीं थी। कहा जा रहा है कि यह एक आतंकवादी हमला है। जागरण संवाददाता के अनुसार आतंकवादी हमले की वजह से बस का नियंत्रण खो गया और बस गहरी खाई में गिर गई।

    बस के खाई में गिर जाने के बाद भी आतंकवादियों ने गोली बरसाते रहे। इस दुर्घटना से लगभग 9 लोग की मौत और कई घायल हुए हैं।

    कहा जा रहा है कि यह बस शिव खोरी से कटरा जा रही थी। आतंकवादी ने बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास गोलीबारी की थी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना हरकत में आई और तुरंत ही बचाव अभियान शुरू किया।

    अब सोशल मीडिया पर दुर्घटना की खबरें और फोटो वायरल हो रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मामले की भागीदारी को लेकर भी सवाल उठाया है। वहीं, कई यूजर्स 'ऑल आईज ऑन राफा'  ट्रेंड पर मिल रहे बॉलीवुड हस्तियों के समर्थन पर भी सवाल उठा रहे हैं जो कि 'All Eyes on Reasi' पर छुप बैठे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इस गर्मी AC के अलावा ये इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी हो सकते हैं ब्लास्ट, बचना है तो...

    लोगों ने सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना को लेकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

    एक यूजर ने लिखा कि  भारतीय सेलिब्रिटी को रियलिटी के लिए नहीं रोते हैं, वह एजेंडा चलाते हैं या फिर जहां से पैसा मिलता है उनका साथ देते हैं।

    वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में हिंदुओं का नरसंहार किया। कम से कम 10 हिंदुओं की जान चली गई।

    अन्य यूजर ने लिखा कि देखते हैं कि कितने सेलेब्स #AllEyesOnReasi के लिए आवाज उठाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: चुनाव के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहे चिराग पासवान, 15 दिन में बढ़ गए इतने मिलियन फॉलोअर्स