Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anand Mahindra ने वीडियो शेयर कर लोगों को चेताया, Tweet कर बोले- 'बचकर रहें, AI का हो सकता है खतरनाक इस्तेमाल'

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 04:25 PM (GMT+05:30)

    Anand Mahindra Tweet AI Video आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लोगों को चेताया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि कैसे कोई आर्टिफिशियल इंट ...और पढ़ें

    Anand Mahindra Tweet AI Video आनंद महिंद्रा ने लोगों को चेताया।
    Anand Mahindra Tweet AI Video आनंद महिंद्रा ने लोगों को चेताया।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra Tweet) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लोगों को चेताया है। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट के जरिये लोगों को तकनीक के सही इस्तेमाल से होने वाले फायदे और कई प्रेरक घटनाओं से रूबरू कराते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर आगाह किया है।

    AI की मदद से कोई भी कर सकता है गुमराह

    आनंद महिंद्रा ने कहा कि वैसे तो AI दुनिया के लिए एक तकनीकी रूप से बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसके घातक परिणाम भी हो सकते हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ लोगों को गुमराह किया जा सकता है और किसी को इसकी जानकारी तक नहीं होती।

    वीडियो में शख्स ने बताया Deep Fake Video का राज

    दरअसल इस वीडियो में एक शख्स बताया है कि कैसे कोई भी AI का इस्तेमाल कर गलत और फेक वीडियो बना सकता है। शख्स दिखाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डीप फेक वीडियो बनाया गया है और वीडियो में बात करते करते कैसे वो अपना चेहरा बदल सकता है।  

    वीडियो में कभी विराट तो कभी शाह रुख बना

    शख्स ने वीडियो में AI के गलत इस्तेमाल का लाइव उदाहरण भी पेश किया। वीडियो में देखा गया कि कैसे वो शख्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कभी विराट कोहली तो कभी शाह रुख खान का चेहरा खुद से बदल लेता है। वीडियो में हॉलीवुड अभिनेता और आयरन मैन के हीरो रॉबर्ट डॉनी जूनियर का भी चेहरा लगाकर दिखाया जाता है। बता दें कि इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और लोगों ने कमेंट कर हैरानी जताई है।

    खबरें और भी