यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tim Cook: जेनरेटिव AI पर काम कर रहा Apple, टिम कुक का एलान; यूजर्स को 2024 तक मिलेगा जेनरेशन एआई फीचर्स
Tim Cook on Apple AI टिम कुक ने इन्वेस्टर्स कॉल के दौरान कहा कि एपल जेनरेटिव एआई पर काम कर रहा है और कंपनी इसके लिए जिम्मेदार बनना चाहती है। कई अफवाहे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी डेस्क। जब से OpenAI ने ChatGPT लॉन्च किया है, तब से कई टेक कंपनियां एआई को पेश किया है। आज के समय में AI ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। Apple के इसी तरह की टेक्नोलॉजी के साथ आने की चर्चा इंटरनेट पर चल रही है। और अब Apple के सीईओ टिम कुक ने भी इस बारे में बात करना शुरू कर दिया है।
इस साल अगस्त में, कुक ने खुलासा किया कि Apple सालों से जेन एआई फीचर्स पर काम कर रहा है और इसमें निवेश करना जारी रखेगा। कुक ने पुष्टि की है कि Apple जेनरेटिव एआई पर काम कर रहा है। कुक ने कहा कि कंपनी प्रौद्योगिकी के प्रति जिम्मेदार होना चाहती है और इस क्षेत्र में काम चल रहा है।

टिम कुक जेनरेटिव एआई के बारे में की बात
रिपोर्ट के मुताबिक, टिम कुक ने इन्वेस्टर्स कॉल के दौरान कहा कि एपल जेनरेटिव एआई पर काम कर रहा है और कंपनी इसके लिए जिम्मेदार बनना चाहती है। कई अफवाहें यह भी बताती हैं कि यूजर्स को ये AI सुविधाएं 2024 तक मिल सकती हैं। हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं और कंपनी ने अभी साफ कुछ नहीं कहा है।
इसको लेकर टिम कुक ने कहा-
जेनरेटिव एआई के संदर्भ में, जाहिर है, हमारे पास काम चल रहा है। मैं इसके बारे में विवरण में नहीं जा रहा हूं, क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं, हम वास्तव में ऐसा नहीं करते हैं। लेकिन आप शर्त लगा सकते हैं कि हम निवेश कर रहे हैं। हम काफी निवेश कर रहे हैं। हम इसे जिम्मेदारी से करने जा रहे हैं, और यह होगा।
AI पर लाखों डॉलर खर्च कर रही कंपनी
इस साल अगस्त में कुक ने जेनेरिक एआई के संबंध में एपल की योजनाओं की ओर संकेत दिया था। रॉयटर्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि कंपनी लंबे समय से जेनरेटिव एआई में निवेश कर रही है और यही बात उनके आरएंडडी खर्च में भी दिख रही है। वित्तीय वर्ष में अब तक Apple का अनुसंधान और विकास खर्च 22.61 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर अधिक है।
खबरें और भी
एपल जेनरेटिव एआई भूमिकाओं के लिए भी भर्ती कर रहा है और जब आप इसके यूएस करियर पेज पर जाते हैं तो यह स्पष्ट होता है। जब आप कीवर्ड 'जेनरेटिव एआई' टाइप करते हैं, तो कई सर्च रिजल्ट दिखाई देते हैं।