Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone 15 Heating Issue: आईफोन 15 की ओवरहीटिंग को लेकर Apple ने बताई बड़ी वजह, जल्द करेगा फिक्स

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 04:10 PM (GMT+05:30)

    iPhone 15 Heating issue Apple का कहना है कि हीटिंग प्रॉब्लम बैकग्राउंड एक्टिविटी बढ़ने के कारण हुआ है। जब आप एक नया iPhone सेट करते हैं या इसे अपने पि ...और पढ़ें

    एपल का कहना है कि वह अपडेट जारी करने के लिए इन डेवलपर्स के साथ काम कर रहा है।
    एपल का कहना है कि वह अपडेट जारी करने के लिए इन डेवलपर्स के साथ काम कर रहा है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नए iPhone 15- वेनिला iPhone 15 और iPhone 15 Pro मॉडल एक सप्ताह पहले ही सेल के लिए जारी किए गए थे। मांग बढ़ रही है, जिससे दुकानों के सामने लाइनें लग रही हैं और लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई यूजर्स को नए आईफोन 15 में हीटिंग को लेकर दिक्क्त आ रही है।

    एक बयान में Apple ने इस मुद्दे को स्वीकार किया है और उन कारणों की पहचान की है जिसकी वजह से नया आईफोन ज्यादा गर्म हो रहा है। एपल का कहना है कि वह अपडेट जारी करने के लिए इन डेवलपर्स के साथ काम कर रहा है।

    iPhone 15 क्यों हो रहा ज्यादा गर्म

    Apple का कहना है कि हीटिंग प्रॉब्लम बैकग्राउंड एक्टिविटी बढ़ने के कारण हुआ है। जब आप एक नया iPhone सेट करते हैं या इसे अपने पिछले से री-स्टोर करते हैं, तो यह ऐप्स, फ़ोटो और म्यूजिक जैसी चीजों को डाउनलोड करता है। बैकग्राउंड में चल रहे इन्हीं प्रोसेस की वजह से नया iPhone ज्यादा हीट हो रहा है।

    ये भी पढ़ें: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी हुआ एपल म्यूजिक का नया बीटा अपडेट, मिले ये खास फीचर्स

    इसके अलावा Apple ने iOS 17 में एक बग भी खोजा है, जिसे अगले सॉफ्टवेयर अपडेट में ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन इससे iPhones ज़्यादा गर्म हो रहे हैं। इंस्टाग्राम, उबर और डामर 9 जैसे कुछ ऐसे थर्ड-पार्टी ऐप्स को इसके लिए दोषी ठहराया जा सकता है।

    खबरें और भी

    iPhone ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें?

    ओवरहीटिंग को रोकने के लिए iOS और iPadOS डिवाइस में पहले से फीचर दिया गया होता है। यदि नेविगेशन का इस्तेमाल करते समय आपका फोन बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो आपको एक अलर्ट दिखाई देगा। यदि iPhone बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो अपने डिवाइस को ज्यादा तापमान के संपर्क में लाने से बचें।

    ये भी पढ़ें: पर्स में आसानी से आने वाले इस छोटू से फोन की सेल हुई लाइव, 64MP कैमरे के साथ आता है डिवाइस; जानिए कीमत

    iPhone या किसी अन्य डिवाइस के साथ फर्स्ट-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यदि iPhone बहुत अधिक गर्म हो जाए, तो उसे बंद कर दें और री-स्टार्ट करें। बैकग्राउंड वाले ऐप्स की जांच करें और आपके डिवाइस को प्रभावित करने वाले ऐप्स को अनइंस्टॉल करें। यदि आपकी बैटरी का हेल्थ 80% से कम है, और आपका iPhone चार्जिंग या सामान्य इस्तेमाल के दौरान गर्म हो रहा है, तो बैटरी को बदल सकते हैं।