Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple iPad Air M2 के लॉन्च को लेकर आई ये जानकारी, इसी साल किया जा सकता है पेश

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 03:00 PM (IST)

    रिपोर्ट में मैकबुक एयर के स्पेक्स को लेकर भी जानकारी दी गई है। एपल इन दिनों 13 इंच और 15 इंच मॉडल पर काम कर रही है। इसे भी 2024 में ही लॉन्च किया जा स ...और पढ़ें

    Apple iPad Air M2 को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक फोटो)
    Apple iPad Air M2 को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में से एक एपल इन दिनों एक नए आईपैड पर काम कर रही है। आगामी पैड को अब तक के सबसे बड़े स्क्रीन साइज के साथ लाया जा सकता है। उम्मीद है कि यह iPad Air M2 होगा। इसमें कंपनी परफॉर्मेंस को सुचारू रूप से चलाने के लिए शक्तिशाली प्रोसेसर दे सकती है। यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं।

    कब लॉन्च होगा?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल iPad Air M2 के साथ कई अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। जिसमें कि iPad pro और मैकबुक शामिल हैं। इनको इसी साल मार्च या अप्रैल महीने में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसकी लॉन्चिंग से पहले कुछ फीचर्स की डिटेल सामने आई है।

    iPad Air के संभावित फीचर्स

    अनुमान है कि आगामी एयर पैड को 10.9 इंच और 12.9 इंच की स्क्रीन साइज के साथ पेश किया जाएगा। बता दें 12.9 इंच की स्क्रीन साइज वाला ये पैड अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला आईपैड होगा। अफवाहें चल रही हैं कि इसमें परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए Apple M2 चिप दी जाएगी। इसमें वाई-फाई 6E सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी जाएगी।

    iPad Pro

    आईपैड प्रो में 11 इंच और 13 इंच के साइज में लाने की खबरें चल रही हैं। यह पहला पैड होगा जिसमें पहली बार ओलेड डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा। इसमें बेहतर बैटरी बैकअप देने के लिए बड़ा पावर सपोर्ट दिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    MacBook Air

    रिपोर्ट में मैकबुक एयर के स्पेक्स को लेकर भी जानकारी दी गई है। एपल इन दिनों 13 इंच और 15 इंच मॉडल पर काम कर रही है। इसे भी 2024 में ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि किसी भी चीज को लेकर कंपनी के द्वारा आधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

    ये भी पढ़ें- Sony Inzone Buds की पहली सेल हुई लाइव, इन खूबियों के साथ लॉन्च हुए नई ईयरबड्स