Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple iPad Pro 2024 में मिलेगी OLED स्क्रीन और M3 chip, जानिए कब हो सकती है लॉन्चिंग?

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 07:00 PM (IST)

    Apple iPad Pro एपल के आगामी iPad के दोनों ही मॉडल्स में OLED डिस्प्ले और M3 chip परफॉर्मेंस के लिए प्रदान की जाएगी। इस चिपसेट को कई अपग्रेड्स के साथ ...और पढ़ें

    Apple iPad Pro 2024 में अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।
    Apple iPad Pro 2024 में अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल इन दिनों कई प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है और इन्हीं में से एक Apple iPad Pro 2024 है। जिसको आगामी कुछ महीनों में कई कमाल के फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी 11 इंच iPad Pro और 12.9 इंच iPad Pro को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग से पहले इनके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिली है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    मिलेगी OLED स्क्रीन 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल नए iPad को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इन्हें अगले महीने लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं। आगामी iPad Pro में अब तक का सबसे अधिक रिफ्रेश रेट होगा और OLED स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसके साथ एपल का ये पहला टैबलेट बन जाएगा। जिसमें ये सारी खूबियां दी जाएंगी। इनमें पहले की तुलना में अधिक ब्राइटनेस मिलेगी।

    मैजिक कीबोर्ड से होंगे लैस 

    उम्मीद है कि iPad में मिलने वाली डिस्प्ले के अलावा कुछ और ऐसी खूबियां भी दी जाएंगी। जो पहले कभी नहीं दी गई हैं। आगामी पैड्स संशोधित मैजिक कीबोर्ड को सपोर्ट करेंगे। जिसमें एक बड़ा ट्रैकपैड और एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड फेस आईडी कैमरा होगा। बता दें इसे iOS के बीटा बिल्ड में देखा गया था।

    M3 chip से होंगे लैस

    एपल के आगामी दोनों ही मॉडल्स में OLED M3 chip परफॉर्मेंस के लिए प्रदान की जाएगी। इस चिपसेट को कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस को बढ़ाने का काम करेगा। संभावना है कि इनकी कीमतों में भी पहले की तुलना में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Xiaomi के सुपर बड्स भारत में लॉन्चिंग को तैयार, Redmi Buds 5 इस दिन हो रहे हैं लॉन्च