विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple ला रहा ChatGPT और Bard जैसा चैटबॉट? AI मॉडल पर चल रही है टेस्टिंग

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Thu, 20 Jul 2023 12:04 PM (IST)

Apple May bring ChatGPT And Bard like AI chatbot जहां अभी तक यूजर्स के लिए ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल ...और पढ़ें

Apple May bring ChatGPT And Bard like AI chatbot
Apple May bring ChatGPT And Bard like AI chatbot

HighLights

  1. आईफोन मेकर कंपनी एपल बार्ड, बिंग, चैटजीपीटी जैसे मॉडल को पेश कर सकती है।
  2. एपल के कर्मचारी एपल के चैटबॉट मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  3. एपल के नए चैटजीपीटी लाइक मॉडल का नाम एपलजीपीटी हो सकता है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अभी तक अमेरिका की एआई स्टार्टअप कंपनी ओपनएआई के ही चैटबॉट मॉडल चैटजीपीटी की चर्चाएं ही मार्केट में होती थीं। वहीं इस कड़ी में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा के बाद एपल की भी एंट्री होती नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एपल दूसरी कंपनियों गूगल और ओपनएआई को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एपल ने अपना एआई मॉडल तैयार कर लिया है।

किस नाम से आ रहा है एपल का एआई चैटबॉट

एपल के नए चैटबॉट के नाम की जानकारी एपलजीपीटी (Apple GPT) के रूप में सामने आ रही है। माना जा रहा है कि कंपनी अगले साल तक एआई से जुड़े कुछ नए एलान कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लार्ज लैंग्वेज मॉडल को बनाने के लिए एपल ने Ajax कोडनेम के साथ अपना एक खुद का फ्रेमवर्क तैयार किया है।

कंपनी चैटजीपीटी और बार्ड जैसे मॉडल के जैसे ही एआई बेस्ड लार्ज लैंग्वेज मॉडल को तैयार कर चुकी है। Ajax पर गूगल क्लाउड पर रन करता है और इसे Google JAX के साथ तैयार किया गया है।

दरअसल, Google JAX गूगल का मशीन लर्निंग फ्रेमवर्क है। हालांकि, इस तरह की जानकारियों पर अभी एपल की ओर से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कब होगा एपल का चैटबॉट मॉडल पेश

दरअसल, बताया जा रहा है कि एपल के एआई चैटबॉट मॉडल को रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। कंपनी जनरेटिव एआई को लेकर सुरक्षों कारणों की वजह से इसे कुछ समय बाद पेश करने की योजना में है।

बताया जा रहा है कि एपल के कुछ कर्मचारियों को इस चैटबॉट मॉडल का एक्सेस दे दिया गया है, जबकि सभी एपल कर्मचारी इस चैटबॉट को स्पेशल अप्रूवल के साथ ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैसे काम करता है एपल का चैटबॉट मॉडल

एपल के चैटबॉट मॉडल के काम करने के बारे में बताया गया है कि यह मॉडल बार्ड, बिंग जैसा ही है। बड़े टेक्स्ट को छोटा करने और सवालों के जवाब के लिए इस चैटबॉट का इस्तेमाल किया जा रहा है।